न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 28 हजार से ज्यादा केस, पंजाब में 2274 मामले; दूसरे राज्यों से दिल्ली पहुंचने पर करवानी होगी कोरोना जांच

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार काफी सतर्क हो गई है और इसी के मद्देनजर जम्बो कोरोना केंद्रों को एक बार फिर से सक्रिय किया जा रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 10:42:10

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 28 हजार से ज्यादा केस, पंजाब में 2274 मामले; दूसरे राज्यों से दिल्ली पहुंचने पर करवानी होगी कोरोना जांच

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान 28,699 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 13,165 लोग रिकवर हुए हैं। महामारी से 132 लोगों ने जान गंवाई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार काफी सतर्क हो गई है और इसी के मद्देनजर जम्बो कोरोना केंद्रों को एक बार फिर से सक्रिय किया जा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा था, 'कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, हमें इसके लिए और तैयार रहना होगा। हमें हमारे जम्बो कोविड-19 केंद्रों को सक्रिय करना होगा, जिसे हाल ही में शुरू किया गया था।'

नागपुर के बाद अब परभणी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 24 से 31 मार्च तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिलाधिकारी दीपक मुगलीकर के अनुसार पहले नाइट कर्फ्यू लगाया था, लेकिन यह असरदार साबित नहीं हुआ। लॉकडाउन का आदेश जिलाधिकारी की तरफ से दिया गया है।

पंजाब में मिले 2274 नए कोरोना मरीज

वहीं, पंजाब में भी नए कोरोना मामलों की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में 24 घंटे के भीतर 2274 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। कुल 1426 लोग डिस्चार्ज हुए हैं वहीं 53 लोगों ने महामारी से जान गंवाई है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपील की है कि केंद्र सरकार युवाओं के टीकाकरण की भी अनुमति दे। पंजाब सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल के अनुसार 'सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पंजाब द्वारा भेजे गए नवीनतम 401 नमूनों में से 81% नए यूके स्ट्रेन के हैं।'

यूके वेरिएंट B117 वायरस का काफी घातक- पंजाब CM

पंजाब सीएम ने कहा कि यूके वेरिएंट B117 वायरस का काफी घातक रूप है। पंजाब में हाल ही में कोरोना संक्रमण के 401 सैंपलों में जीनोम जांच की जिसमें से 81% सैंपल B117 वायरस के पाए गए हैं। कैप्टन ने कहा कि यूके स्ट्रने बहुत ही घातक है इसलिए सभी लोगों को कोविड के नियमों का पालन करना चाहिए। मास्क का इस्तेमाल और दो गज की दूरी के नियम का पालन हर वक्त करना जरूरी है।

दिल्ली पहुंचने पर करवानी होगी कोरोना जांच

दिल्ली सरकार ने सभी हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग (RAT / RT-PCR) अनिवार्य कर दी है। वहीं, दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर होली, शब-ए-बारात और नवरात्रि मनाने पर रोक लगा दी गई है।

दिल्ली सरकार के इस आदेश के तहत, त्योहारों के दौरान दिल्ली में किसी भी सार्वजनिक स्थान, पब्लिक ग्राउंड, पब्लिक पार्क मार्केट या धार्मिक स्थान में त्योहारों के दौरान सार्वजनिक उत्सव, लोगों के इकट्ठा होने और जलसा मनाने पर पाबंदी रहेगी। सभी जिला मजिस्ट्रेट और जिला के डीसीपी को आदेश को लागू करवाने के निर्देश दिए गए।

गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर गृह मंत्रालय ने प्रभावी नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। यह 1 अप्रैल से प्रभावी होगा और 30 अप्रैल 2021 तक लागू रहेगा। इसमें सभी राज्यों से टेस्ट, ट्रैकिंग और ट्रीट प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, राज्य सरकारें अपने हिसाब से राज्यों में प्रतिबंध लागू कर सकेंगी, लेकिन कोविड कंटेनमेंट जोन के बाहर किसी गतिविधि पर कोई पाबंदी नहीं लगाया जाएगा। इसमें कहा गया कि जिन राज्यों में RTPCR टेस्ट का अनुपात कम है, उन्हें तेजी से बढ़ाकर 70% या उससे अधिक कर देना चाहिए।

नए पॉजिटिव मामलों को समय पर इलाज और क्‍वारंटीन करने की जरूरत है। इसमें कहा गया कि कोरोना के पॉजिटिव मामलों और उनके संपर्कों की ट्रैकिंग के आधार पर जिला अधिकारियों को कंटेंट जोन को चिन्हित करना होगा और उन्हें वेबसाइटों पर सूचित करना होगा।

केंद्र सरकार ने बदले नियम

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। लोगों को सिर्फ अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और उन्हें आसानी से सरकारी और प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीन मिल जाएगी।

जावड़ेकर ने बताया कि आज तक पूरे देश में 4.85 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन के डोज लग चुके हैं। इनमें 80 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 32.54 लाख वैक्सीन के डोज दिए गए हैं। वैक्सीन देने का काम देश में तेजी से चल रहा है। बता दें कि अब तक 45 से 60 साल के बीच सिर्फ गंभीर बीमारियों वाले लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी।

देश में करीब 10 हजार सरकारी सेंटर्स और हजारों प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीनेशन चल रहा है। सरकारी सेंटर्स पर वैक्सीन फ्री में लगाई जा रही है, जबकि प्राइवेट सेंटर्स पर 250 रुपए प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन लगाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत