Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India: मई में 6ठी बार 4000 से ज्यादा कोरोना मरीजों की हुई मौत, 24 घंटे में 3.10 लाख नए केस

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अब थमती दिखाई दे रही है। हालाकि, रोजाना होने वाली मौतें अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 May 2021 9:17:52

Corona India: मई में 6ठी बार 4000 से ज्यादा कोरोना मरीजों की हुई मौत, 24 घंटे में 3.10 लाख नए केस

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अब थमती दिखाई दे रही है। हालाकि, रोजाना होने वाली मौतें अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है। शनिवार को मिले मरीजों के आंकड़ो पर नजर डाले तो देश में 3 लाख 10 हजार 580 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। बीते दिन कुल 3 लाख 62 हजार 367 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 55,931 की कमी हुई। यह इस साल एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है। लेकिन इस दौरान 4,075 लोगों की कोरोना की वजह से मौत भी हुई है। यह मई में 6ठी बार है, जब एक दिन में चार हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है।

पॉजिटिविटी रेट में आई गिरावट

कोरोना के दूसरी लहर थमने के संकेत पॉजिटिविटी रेट से भी मिल रहे हैं। पिछले 7 दिनों में पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है। 8 से 14 मई के बीच पॉजिटिविटी रेट 19.5% रही। जबकि इससे पहले के हफ्ते में ये दर 22.4% पर थी। यानी इसमें करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। खास बात ये है कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना के टेस्ट की संख्या भी बढ़ाई गई है।

ब्‍लैक फंगस बीमारी तेजी से फैल रही

देश में इन दिनों कोरोना महामारी के साथ ही ब्‍लैक फंगस (Black Fungus) नामक जानलेवा बीमारी भी तेजी से फैल रही है। इसका असल नाम म्‍यूकरमाइकोसिस (Mucormycosis) है। दिल्‍ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को इसके बारे में अधिक जानकारी दी है। उनके अनुसार वे डायबिटीज पीड़ित मरीज जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनको स्‍टेरॉयड दिया जा रहा है, उन्‍हें ब्‍लैक फंगस से संक्रमित होने का खतरा सबसे अधिक है।

डॉ. गुलेरिया ने बताया कि म्‍यूकरमाइकोसिस के जीवाणु मिट्टी, हवा और यहां तक कि भोजन में भी पाए जाते हैं। लेकिन वे कम प्रभावी होते हैं और अमूमन संक्रमण नहीं फैलाते हैं। कोरोना महामारी के पहले इस संक्रमण के मामले काफी कम होते थे। अब कोरोना की वजह से इसके मामले बड़ी संख्‍या में सामने आ रहे हैं।
यह है प्रमुख राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में शनिवार को 34,848 लोग संक्रमित पाए गए। 59,073 लोग ठीक हुए और 960 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 53.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 47.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 80,512 लोगों की मौत हो गई। 4.94 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
में शनिवार को 12,513 लोग संक्रमित पाए गए। 28,404 लोग ठीक हुए और 281 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.09 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14.14 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,238 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.77 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में शनिवार को 6,430 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,592 लोग ठीक हुए और 337 की मौत हो गई। अब तक 13.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,244 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 66,295 का इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में शनिवार को 7,664 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,098 लोग ठीक हुए और 129 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,590 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.10 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में शनिवार को 9,061 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 15,076 लोग ठीक हुए और 95 की मौत हो गई। अब तक 7.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,039 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1.11 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में शनिवार को 7,571 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,973 लोग ठीक हुए और 72 की मौत हो गई। अब तक 7.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,913 लोगों की मौत हो चुकी है। 99.970 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका