न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस ने फिर छेड़ा ईआरसीपी का राग, शुरू करेगी 13 जिलों में यात्रा

राजस्थान में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 21 Sep 2023 9:18:43

कांग्रेस ने फिर छेड़ा ईआरसीपी का राग, शुरू करेगी 13 जिलों में यात्रा

जयपुर। राजस्थान में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की है। बुधवार को उन्होंने कहा कि लोगों को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। इसके बनने से पूर्वी राजस्थान का सर्वांगीण विकास होगा।

कांग्रेस 25 सितंबर से 13 जिलों में यात्रा शुरू करेगी

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर दोनों दल लगातार आमने-सामने रहे हैं। अब कांग्रेस 25 सितंबर से 13 जिलों में यात्रा शुरू करने वाली है। इस यात्रा को जन आशीर्वाद यात्रा का नाम दिया गया है। यह यात्रा उन सभी 13 जिलों में जाएगी जो इस परियोजना के अंतर्गत आते हैं।

ERCP से 40% से अधिक आबादी को लाभ

राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। यह देश के क्षेत्रफल के 10% हिस्से में फैला हुआ है, लेकिन यहां भूजल सिर्फ 1.72% है। कैनाल परियोजना से राजस्थान की 40% से अधिक जनसंख्या को लाभ मिलेगा। 40,000 करोड़ की इस परियोजना की घोषणा 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की थी। बीते कुछ समय से इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने कि मांग की जा रही है। ऐसा होने से 90% राशि केंद्र और 10% राशि राज्य को खर्च करनी होगी।

नहर परियोजना के पूरा होने से अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे 2 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

झालावाड़ के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा

नहर परियोजना के पूरा होने से अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे 2 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाएगा

कांग्रेस के इस आरोप को भाजपा ने खारिज कर दिया है। भाजपा नेता कहना है कि सरकार इस परियोजना को लेकर गंभीर है और इसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कब तक इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाएगा। यह परियोजना राजस्थान की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी। हालांकि, इस परियोजना को लेकर दोनों दलों में राजनीति जारी है। कांग्रेस इस परियोजना को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा इस परियोजना को लेकर गंभीर होने का दावा कर रही।

परियोजना का 86 विधानसभा सीटों पर सीधा असर

इस परियोजना का 86 विधानसभा सीटों पर सीधा असर है। फिलहाल इनमें से ज्यादा सीटें कांग्रेस के पास हैं। कांग्रेस इन सीटों पर अपनी मजबूत स्थिति को और मजबूत करना चाहती है। इसीलिए सरकार ने बजट में भी इस प्रोजेक्ट के लिए राशि की घोषणा की थी। कांग्रेस के नेता इस मुद्दे पर लगातार हमलावर रहे हैं।

भाजपा ने जनता को ठगा हैः स्वर्णिम चतुर्वेदी

कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि यह यात्रा भाजपा के वादाखिलाफी के खिलाफ है। भाजपा ने जनता को ठगा है। इतना वक़्त बीत जाने के बाद भी इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करने से स्पष्ट है कि भाजपा राजस्थान के लोगों का हित नहीं चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट