न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के बड़े शहरों में चलेंगी CNG-इलेक्ट्रिक बसें, महाराष्ट्र मॉडल की तरह किराए पर लेगी सरकार

जयपुर और अन्य बड़े शहरों के लिए अब महाराष्ट्र मॉडल के तहत इलेक्ट्रिक और CNG बसें किराए पर ली जाएंगी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 06 Feb 2025 10:14:22

राजस्थान के बड़े शहरों में चलेंगी CNG-इलेक्ट्रिक बसें, महाराष्ट्र मॉडल की तरह किराए पर लेगी सरकार

जयपुर और अन्य बड़े शहरों के लिए अब महाराष्ट्र मॉडल के तहत इलेक्ट्रिक और CNG बसें किराए पर ली जाएंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए बसें खरीदने की बजाय इन्हें किराए पर लेने का नया मॉडल अपनाया जाएगा। यूडीएच मंत्री ने कहा कि इस संबंध में कुछ कंपनियों से बातचीत चल रही है, जिसमें बसों को किराए पर लेने का तरीका अपनाया जाएगा, जैसा कि महाराष्ट्र में किया जाता है। वहां के नगर निकायों को बसें किराए पर दी जाती हैं, जिसमें प्रतिदिन के हिसाब से किराया देना होता है। इस प्रक्रिया में सरकार का काम केवल कंडक्टर की नियुक्ति और जनता को सेवा प्रदान करना रहेगा। घाटे की स्थिति में सरकार उस घाटे को सहन करेगी।

कालीचरण सराफ के सवाल के जवाब में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि शहरी मामलों के मंत्रालय के मानकों के अनुसार 40 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के लिए 2400 बसों का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में जयपुर में जेसीटीसीएल 27 रूटों पर 200 बसें चला रहा है, साथ ही 43 रूटों पर 424 मिनी बसों को परमिट जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 41,913 ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर और 45,508 ई-रिक्शा का पंजीकरण किया गया है।

बीजेपी विधायक सराफ बोले- भगवन ये बसें चलवाएंगे कब

बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने पूरक सवाल उठते हुए कहा कि मैंने तीन बार सवाल पूछा हर बार यही जवाब मिला कि प्रक्रियाधीन है। अब आपने भी कहा प्रक्रियाधीन है तो भगवन ये बसें चलवाएंगे भी या ये भी प्रक्रियाधीन ही रहेंगी।

150 ई-बसें और 300 CNG बसें खरीदने की प्रक्रिया जारी

जयपुर शहर में बसों की कमी को दूर करने के लिए 150 इलेक्ट्रिक और 300 CNG बसों की खरीद प्रक्रिया जारी है। इस संदर्भ में, खर्रा ने बताया कि नई पीएम ई बस योजना के तहत भारत सरकार ने 2 जनवरी 2025 को 150 इलेक्ट्रिक बसों के लिए निविदा खोल दी थी, और वर्तमान में उस निविदा की परीक्षण प्रक्रिया चल रही है। साथ ही, राज्य सरकार 300 CNG से चलने वाली AC मिडी बसों के लिए निविदा प्रक्रिया भी जारी रखे हुए है, जिसकी तकनीकी बिड 6 फरवरी को खोली जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी