न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का देशव्यापी विरोध, जुमे की नमाज में बांधी काली पट्टी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मुस्लिम समुदाय ने जुमे की नमाज के दौरान काली पट्टी बांधकर शांति और एकता का संदेश देते हुए आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 5:24:17

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का देशव्यापी विरोध, जुमे की नमाज में बांधी काली पट्टी

नई दिल्ली। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, वाराणसी समेत देश के कई शहरों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमे की नमाज के दौरान हाथों पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। नमाजियों ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए देश में अमन, भाईचारे और इंसानियत के संदेश को आगे बढ़ाया।

AIMIM प्रवक्ता शोएब जमई ने कहा कि जो कुछ भी पहलगाम में हुआ, वह देश के लिए शर्मनाक और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, “आतंकी इंसानियत के दुश्मन हैं, और उनके लिए हमारे दिल में सिर्फ लानत है। हमारी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी जी सरकार के हर जरूरी कदम के साथ खड़े हैं।”

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा में चूक कैसे हुई। साथ ही उन्होंने बताया कि स्थानीय कश्मीरियों ने पर्यटकों की मदद की, लेकिन राहत पहुंचने में देरी हुई, जो चिंता का विषय है।

वाराणसी, लखनऊ और भोपाल में भी जुमे की नमाज के दौरान पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई। नमाजियों ने कहा कि धर्म नहीं, इंसानियत मरी है और इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

इमाम फजलुल मन्नान रहमानी (टीले वाली मस्जिद, लखनऊ) ने बताया कि उन्होंने नमाजियों से अपील की थी कि वे काली पट्टी बांधकर शांति से विरोध दर्ज करें और सरकार द्वारा लिए गए हर निर्णय में साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा, “भारत अगर आतंक के खिलाफ युद्ध का फैसला करता है, तो देश का मुसलमान सेना के साथ होगा।”

भोपाल में भी मुस्लिम समुदाय ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांग की कि सीमा सुरक्षा को और मजबूत किया जाए, ताकि आतंकियों को देश में घुसने से रोका जा सके।

नमाजी अरबाज ने कहा, “हमारा खून खौल रहा है, आतंकियों ने हमारे निर्दोष भाइयों का खून बहाया है। अब सरकार को निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।”

इस हमले के बाद भारत के कोने-कोने से जो आवाजें उठ रही हैं, वे सिर्फ एक बात कह रही हैं — आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी