न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘केसरी वीर’ से सुनील शेट्टी का जबरदस्त लुक आया सामने, संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ का दूसरा गाना रिलीज

सुनील शेट्टी (63) पिछले दिनों नाना बने हैं और वे खुशी से फूले नहीं समा रहे। वे सोशल मीडिया के माध्यम से और विभिन्न इंटरव्यू में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 8:21:32

2 News : ‘केसरी वीर’ से सुनील शेट्टी का जबरदस्त लुक आया सामने, संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ का दूसरा गाना रिलीज

सुनील शेट्टी (63) पिछले दिनों नाना बने हैं और वे खुशी से फूले नहीं समा रहे। वे सोशल मीडिया के माध्यम से और विभिन्न इंटरव्यू में खुशी का इजहार कर चुके हैं। सुनील की बेटी अथिया और केएल राहुल ने पिछले महीने नन्हीं परी का स्वागत किया। इस बीच सुनील ने आज शुक्रवार (25 अप्रैल) को इंस्टाग्राम पर ‘केसरी वीर : लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ में अपने किरदार का नया पोस्टर शेयर किया। फिल्म में सुनील योद्धा वेगदा जी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। पोस्टर में सुनील का शक्तिशाली लुक दिखाया गया है। खून से सनी कुल्हाड़ी और एक रफ वॉरियर लुक में सुनील का एक्सप्रेशन जबरदस्त प्रभाव छोड़ रहा है।

पीछे गुजरात का प्रतिष्ठित सोमनाथ मंदिर नजर आ रहा है। सुनील ने कैप्शन में लिखा, “वेगदा जी एक महान योद्धा और शक्तिशाली सोमनाथ की लड़ाई का एक निडर योद्धा...हर हर महादेव।” प्रिंस धीमान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'केसरी वीर' 16 मई को रिलीज होगी। फिल्म वीर हमीर जी गोहिल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए तुगलक साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। फिल्म में सुनील के साथ सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में हैं। सूरज वीर हमीरजी गोहिल का रोल प्ले करेंगे, जबकि विवेक की बात करें तो वे तुगलक साम्राज्य के मुख्य सैनिक के रूप में दिखेंगे।

इस बीच निर्माता कनु चौहान ने बताया है कि उनकी ऐतिहासिक ड्रामा कश्मीर में आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। सुनील के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने 90 के दशक की शुरुआत में करिअर शुरू किया था। एक एक्शन हीरो के रूप में उनकी खास पहचान है। उनकी फिटनेस आज भी बनी हुई है।

‘द भूतनी’ के गाने ‘तारारारा’ में दिखी पलक और सनी की शानदार केमिस्ट्री

दिग्गज एक्टर संजय दत्त हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' को लेकर लाइमलाइट में हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों ऐसी फिल्मों का ट्रेंड है। इस बीच मेकर्स ने आज शुक्रवार (25 अप्रैल) को फिल्म का नया गाना 'तारारारा' रिलीज कर दिया है। इसे मीका सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। गाना काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। गाने में पलक तिवारी और सनी सिंह की शानदार केमिस्ट्री है।

दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। पलक के डांस मूव्स सबको आकर्षित कर रहे हैं। गाने के बोल फिल्म के डायरेक्टर सिद्धांत ने लिखे हैं। यह गाना पार्टी थीम भी बन गया है। फिल्म में एक्ट्रेस मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं। उनके किरदार का नाम 'मोहब्बत' है, जो एक भूतनी है। 'तारारारा' से पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला ट्रैक 'महाकाल महाकाली' रिलीज किया था। फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज होगी। 'द भूतनी' को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले दीपक मुकुट और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है। हुनर मुकुट और मान्यता दत्त फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी