न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले के बाद चूरू के पिथिसर गांव में रह रही पाकिस्तानी महविश को उठी वापस भेजने की मांग

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चूरू जिले के पिथिसर गांव में रह रही पाकिस्तानी नागरिक महविश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारत सरकार की 48 घंटे में पाक नागरिकों को देश छोड़ने की एडवाइजरी के बाद रहमान की पहली पत्नी ने महविश को पाकिस्तान भेजने की मांग की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 5:24:21

पहलगाम हमले के बाद चूरू के पिथिसर गांव में रह रही पाकिस्तानी महविश को उठी वापस भेजने की मांग

चूरू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान के प्रति रोष और सतर्कता का माहौल है। इसी कड़ी में चूरू जिले के पिथिसर गांव में रह रही पाकिस्तानी नागरिक महविश को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। रहमान खान की पहली पत्नी फरीदा ने चूरू एसपी से शिकायत कर महविश को भारत से वापस पाकिस्तान भेजने की मांग की है।

फरीदा ने शुक्रवार को चूरू पुलिस अधीक्षक जय यादव से मुलाकात कर बताया कि उसका निकाह पिथिसर निवासी रहमान खान से हुआ था, जिससे उसके दो बच्चे हैं। लेकिन अब रहमान, पाकिस्तान की रहने वाली महविश के साथ रह रहा है, जो अवैध तरीके से भारत में रह रही है।

फरीदा ने आशंका जताई कि महविश देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकती है। उसने कहा कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों का आना-जाना बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर जैसे सीमावर्ती इलाकों में है, जहां महविश जाने के बाद संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचा सकती है।

इस संबंध में चूरू एसपी जय यादव ने कहा कि फिलहाल उनके पास कोई लिखित सरकारी आदेश नहीं है जिससे महविश को भारत से भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील है और जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी कहानी

महविश, पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली है। साल 2022 में उसकी सोशल मीडिया पर चूरू के रहमान से पहचान हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर वीडियो कॉल के जरिए शादी कर ली गई। उस समय रहमान कुवैत में ट्रांसपोर्ट का काम करता था।

साल 2023 में जब महविश उमरा के लिए मक्का गई, तब रहमान भी वहां पहुंचा और दोनों ने मक्का में निकाह किया। इसके बाद 2024 में महविश भारत आकर रहमान के साथ पिथिसर गांव में रहने लगी।

इस बात से नाराज होकर रहमान की पहली पत्नी फरीदा, अपने बच्चों के साथ भादरा स्थित मायके लौट गई। अब उसने महविश को भारत से बाहर भेजने की मांग को लेकर विधिक कार्रवाई की पहल की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?