न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रिया ने बताया किसके जाने से टूट गए थे संजय दत्त, तलाक और बेबी प्लानिंग के सवाल पर ऐसा बोले दिव्यांका-विवेक

अभिनेता संजय दत्त (65) अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देख चुके हैं। संजू बाबा ने जहां फिल्मी करिअर में खूब सफलता हासिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 7:26:43

2 News : प्रिया ने बताया किसके जाने से टूट गए थे संजय दत्त, तलाक और बेबी प्लानिंग के सवाल पर ऐसा बोले दिव्यांका-विवेक

अभिनेता संजय दत्त (65) अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देख चुके हैं। संजू बाबा ने जहां फिल्मी करिअर में खूब सफलता हासिल की है, वहीं पर्सनल लाइफ में उन्हें कई दुख और परेशानियों से भी गुजरना पड़ा। संजय की पहली पत्नी ऋचा शर्मा का ब्रेन ट्यूमर की वजह से सिर्फ 32 साल की उम्र में निधन हो गया था। अब संजय की बहन प्रिया दत्त ने विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इस दुख ने संजय को बहुत प्रभावित किया और पूरा परिवार मिलकर इस मुश्किल वक्त से गुजरा। प्रिया ने कहा कि जब ऋचा की कम उम्र में ब्रेन ट्यूमर से मौत हुई, तो इसका संजय पर बहुत गहरा असर पड़ा।

संजय को कभी जीवन में स्थिरता नहीं मिल पाई। ये एक बहुत दुखद घटना थी। ऋचा इतनी छोटी उम्र में इस बीमारी की शिकार हुई और फिर इतनी जल्दी हमें छोड़ गई। यह भैया के लिए बहुत कठिन समय था। लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ हमारे साथ ही बुरा हुआ। मैं मानती हूं कि जब तक आप दूसरों की परेशानियां नहीं देखते, तब तक अपनी परेशानी सबसे बड़ी लगती है। भगवान की कृपा से हम हर मुश्किल से मजबूत बनकर बाहर निकले हैं। मुश्किलें जरूर आईं, लेकिन हमने सबसे बुरे दिन भी देखे हैं और अच्छे भी।

संजय बहुत मजबूत इंसान हैं और हर हालात का सामना धैर्य से करते हैं। उसे ज्यादा देर तक तोड़ कर नहीं रखा जा सकता, वो हमेशा वापस खड़ा हो जाता है। उल्लेखनीय है कि संजय और ऋचा की शादी साल 1987 में अमेरिका में हुई थी। शादी के दो साल बाद ही ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया और साल 1996 में न्यूयॉर्क में उनका निधन हो गया। उनकी एक बेटी त्रिशला है। इसके बाद संजय ने साल 1998 में रिया पिल्लै के साथ शादी की। उनका साल 2008 में तलाक हो गया। संजय ने साल 2008 में एक्ट्रेस मान्यता दत्त के साथ शादी की और उनके दो जुड़वां बच्चे बेटा शाहरान और बेटी इकरा हैं।

2 News : प्रिया ने बताया किसके जाने से टूट गए थे संजय दत्त, तलाक और बेबी प्लानिंग के सवाल पर ऐसा बोले दिव्यांका-विवेक

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने व्लॉग में दिए फैंस के सवालों के जवाब

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया की शादी के 9 साल पूरे हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके तलाक को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि कपल इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर चुका है, फिर भी बार-बार उनसे ऐसे सवाल पूछे जाते हैं। हाल ही में अपने एक व्लॉग में कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

एक यूजर ने उनसे तलाक की खबरों का सच पूछा तो विवेक ने जवाब में कहा, “हां, हो रहा है...ये क्या सवाल है? जिनका तलाक होने वाला होता है वो साथ में ये सब बना रहे होते हैं?” जब एक फैन ने उनसे बेबी प्लानिंग के बारे में पूछा तो विवेक ने कहा कि इसका जवाब मेरे पास नहीं है। इसका जवाब खुदा के पास है। भगवान, अल्लाह, उनके पास है। उनसे जाकर पूछो। जब होगा तब पता चल जाएगा। दिव्यांका ने चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “कौन ही रोक पाएगा इस तरह की फैल रही जानकारी को?” इस पर विवेक ने कहा, “हम चाहकर भी नहीं रोक पाएंगे।

अगर हम बच्चा प्लान कर रहे होते तो छुपाते क्यों।” बात करें दिव्यांका और विवेक की तो दोनों को हिट शो 'ये हैं मोहब्बतें' की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद इस जोड़े ने साल 2016 में भोपाल में शादी कर ली। दिव्यांका 'ये है चाहतें', 'बनू मैं तेरी दुल्हन', 'इंतजार', 'तेरी मेरी लव स्टोरीज', 'मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबादवाले' जैसे कई शो का हिस्सा रही हैं। दूसरी ओर विवेक 'कयामत की रात', 'कवच काली शक्तियों से', 'नच बलिए' जैसे शो में नजर आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल