न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: एंबुलेंस निरीक्षण में लापरवाही पर 41 CMHOs को नोटिस, 5 दिन का समय दिया गया

राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने 41 जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को 104 और 108 एंबुलेंस की निरीक्षण रिपोर्ट जमा नहीं करने पर नोटिस जारी किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 9:39:46

राजस्थान: एंबुलेंस निरीक्षण में लापरवाही पर 41 CMHOs को नोटिस, 5 दिन का समय दिया गया

जयपुर। राजस्थान में 104 और 108 एंबुलेंस की खामियों के बाद राज्य के 41 जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को नोटिस जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा इन अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर एंबुलेंस निरीक्षण रिपोर्ट नहीं जमा करने पर यह नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों को 5 दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है, और अगर जवाब नहीं आता है तो विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

दरअसल, सभी जिलों के CMHOs को जनवरी से मार्च तक अपनी-अपनी क्षेत्रों में चल रही 104 और 108 एंबुलेंस का निरीक्षण करना था। इसके बाद इस निरीक्षण रिपोर्ट को विभाग की मोबाइल ऐप पर अपलोड करना था। 41 जिलों के CMHOs ने न तो इस निरीक्षण को पूरा किया और न ही रिपोर्ट को विभाग में जमा किया।

आवश्यक था महीने में 4 बार निरीक्षण

NHM द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक CMHO को अपने क्षेत्र में चलने वाली एंबुलेंस का महीने में 4 बार निरीक्षण करना था। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह था कि चल रही एंबुलेंस में किसी भी तरह की खामी का पता चल सके और उसे समय रहते ठीक किया जा सके, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

इन CMHOs को मिली नोटिस

राजस्थान के विभिन्न जिलों के CMHOs को नोटिस भेजे गए हैं, जिनमें अलवर के डॉ. योगेश कुमार शर्मा, प्रतापगढ़ के डॉ. जीवराज मीना, फालोदी के डॉ. धीरज बिस्सा, जैसलमेर के डॉ. राजेंद्र पालीवाल, डूंगरपुर के डॉ. आलंकार गुप्ता, बांदीकुई के डॉ. ओपी सामर, बालोतरा के डॉ. वकाराम चौधरी, सीकर के डॉ. अशोक कुमार महरिया, उदयपुर के डॉ. अशोक आदित्य, सिरोही के डॉ. दिनेश खराड़ी, सवाई माधोपुर के डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, खैरथल-तिजारा के डॉ. अरविंद गेट, कोटपुतली-भीलवाड़ा के डॉ. आशीष सिंह शेखावत, डेग के डॉ. विजय कुमार सिंघल, हनुमानगढ़ के डॉ. नवित शर्मा, टोंक के डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी, पाली के डॉ. विकास मारवाल, दौसा के डॉ. सीताराम मीना और करौली के डॉ. दिनेश चंद मीना शामिल हैं। इसके अलावा जयपुर, जोधपुर और कोटा सहित 41 जिलों के CMHOs को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

100 से ज्यादा एंबुलेंस में खामियां पाई गईं

NHM ने राज्य में चल रही सभी एंबुलेंस का निरीक्षण करने के लिए एक टीम तैनात की थी। यह निरीक्षण 3 से 9 अप्रैल तक किया गया, जिसमें 108 और 104 एंबुलेंस में विभिन्न खामियां पाई गईं। इनमें से 8 एंबुलेंस के टायर खराब थे और उनके पास स्पेयर टायर भी नहीं थे। इसी तरह, 6 एंबुलेंस में आवश्यक दवाएं और चिकित्सा उपकरण नहीं थे। 28 एंबुलेंस में एयर कंडीशनिंग तो थी, लेकिन वह काम नहीं कर रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?