न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों के परिवारों को NSE देगा 1 करोड़, LIC ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश शोक में डूबा है। इस दुखद घड़ी में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पीड़ितों के परिजनों के साथ खड़े होकर आर्थिक सहायता और राहत प्रदान करने का ऐलान किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 5:24:12

पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों के परिवारों को NSE देगा 1 करोड़, LIC ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शहीदों के परिवारों को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एनएसई ने ऐलान किया है कि हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को कुल 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

एनएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष चौहान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, "22 अप्रैल को कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। इस कठिन समय में हम पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं और एनएसई की ओर से 1 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी।"

इस पहल के साथ ही, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने भी पीड़ितों के परिजनों को राहत देने की प्रतिबद्धता जताई है। एलआईसी ने कहा है कि वो दावों के निपटान की प्रक्रिया को तेज करेगा और मृत्यु प्रमाण पत्र के स्थान पर सरकारी रिकॉर्ड या सरकार द्वारा दिया गया मुआवजा भी पर्याप्त सबूत माना जाएगा।

एलआईसी के सीईओ और प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मोहंती ने कहा, “हम हरसंभव प्रयास करेंगे कि पीड़ित परिवारों तक राहत जल्द पहुंचे और दावों का निपटारा बिना देरी के हो।”

इस हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि जो भी इस साजिश में शामिल हैं, उन्हें कल्पना से भी बड़ी सज़ा दी जाएगी। मधुबनी में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “भारत आतंक के हर चेहरे को बेनकाब करेगा और उसे उसकी जगह दिखाएगा। हम आतंकियों को धरती के हर कोने से ढूंढ़ निकालेंगे।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती