न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डूंगरपुर में अवैध सोना और कैश की तस्करी: पुलिस ने 4 करोड़ रुपये का सोना और 37 लाख कैश किया जब्त

डूंगरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग छापेमारी ऑपरेशनों में 4 किलो सोना (करीब 4 करोड़ रुपये का) और 37 लाख रुपये नकद जब्त किए। महिपुल के पास नाकेबंदी के दौरान बाइक पर सवार दो युवकों से सोने के बिस्किट और नकद राशि बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 9:45:15

डूंगरपुर में अवैध सोना और कैश की तस्करी: पुलिस ने 4 करोड़ रुपये का सोना और 37 लाख कैश किया जब्त

डूंगरपुर। सागवाड़ा थाना पुलिस ने माहिपुल पर नाकेबंदी के दौरान दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया। पहली कार्रवाई में पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवकों से 4 किलो सोने के बिस्किट और 1.15 लाख रुपये नकद जब्त किए, जिनकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। दूसरी कार्रवाई में, पुलिस ने एक और बाइक सवार जोड़ी से 37 लाख रुपये की भारी नकदी बरामद की है। पुलिस ने इन चारों युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

सागवाड़ा थाने के सीआई मदनलाल खटीक ने बताया कि माहिपुल के पास नाकेबंदी की जा रही थी, जहां बांसवाड़ा से आ रही एक बाइक को रुकवाया गया। बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने अपना नाम गंधवा पाल निवासी प्रकाश रोत और सागवाड़ा निवासी सिद्धार्थ शाह बताया। जब पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली, तो उसमें सोने के बिस्किट और सोने के जेवर मिले। दोनों युवकों से जब सोने के दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई बिल पेश नहीं कर सके, जिससे पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उनके पास से 4 करोड़ रुपये मूल्य का 4 किलो सोना और 1.15 लाख रुपये कैश जब्त कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को रोका, जिनके पास भारी मात्रा में नकद था। युवकों ने अपना नाम विक्रम सिंह चौहान और धनराज मीणा बताया। पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली, तो उसमें 37 लाख रुपये नकद मिले। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकद राशि जब्त कर ली और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इन मामलों की सूचना इनकम टैक्स विभाग को भी दे दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ