न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानलेवा गर्मी का कहर, दिल्ली-NCR के अस्पतालों को केंद्र का आदेश

राष्ट्रीय राजधानी में पारा लगातार चढ़ता जा रहा है, ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और हीट थकावट की शिकायत वाले मरीजों की बाढ़ सी आ गई है। केंद्र ने शहर के अस्पतालों से हीट स्ट्रोक के मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती करने को कहा है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Jun 2024 11:36:45

जानलेवा गर्मी का कहर, दिल्ली-NCR के अस्पतालों को केंद्र का आदेश

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पारा लगातार चढ़ता जा रहा है, ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और हीट थकावट की शिकायत वाले मरीजों की बाढ़ सी आ गई है। केंद्र ने शहर के अस्पतालों से हीट स्ट्रोक के मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती करने को कहा है। बुधवार को सरकारी एलएनजेपी अस्पताल ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में हीट स्ट्रोक के कारण दो लोगों की मौत हो गई है।

एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने कहा, "फिलहाल एलएनजेपी अस्पताल में नौ मरीज भर्ती हैं। नौ मरीजों में से चार मरीज गंभीर हालत और हीटस्ट्रोक के कारण कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। 16 जून को हीटस्ट्रोक के कारण एक मरीज की मौत हो गई थी। हीटस्ट्रोक के मरीजों का समय पर इलाज बहुत जरूरी है, नहीं तो इससे कई अंगों के काम करना बंद करने की नौबत भी आ सकती है।"

जहां पूरा उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में है, वहीं दिल्ली में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने धमकी दी है कि अगर कुछ दिनों में पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह 21 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगी।

नोएडा में मंगलवार को 24 घंटे के दौरान नौ लोगों की मौत दर्ज की गई। स्थानीय लोगों ने लू लगने की आशंका जाहिर की है। हालांकि प्रशासन की ओर से लू से मौतों के बारे में पुष्टि नहीं की गई है। मृतकों की डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई हैं। जिला अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान नौ डेड बॉडी अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि आईसीयू में 20 बेड हैं, जिनमें 17 भरे हुए हैं। इनमें चार डिहाईड्रेशन से पीड़ित हैं। कोई भी हीट स्ट्रोक से पीड़ित नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका