न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Maharasthra News: केंद्र ने CM ठाकरे को लिखा पत्र, कहा - महाराष्ट्र में कोरोना के दूसरी लहर की शुरुआत

महाराष्ट्र में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 1:02:24

 Maharasthra News: केंद्र ने CM ठाकरे को लिखा पत्र, कहा - महाराष्ट्र में कोरोना के दूसरी लहर की शुरुआत

महाराष्ट्र में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। खास बात है कि कुछ समय पहले केंद्र की एक टीम राज्य में स्थिति का आकलन करने पहुंची, जिसके बाद राज्य सरकार को यह पत्र लिखा गया है। एक्सपर्ट्स ने राज्य में सावधानियों की कमी को बड़ा कारण बताया है। आपको बता दे, राज्य में सोमवार को 15,051 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 10,671 मरीज ठीक हुए और 48 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 23.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 21.44 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 52 हजार 909 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 1.30 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

क्या लिखा पत्र में

एनडीटीवी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है 'महाराष्ट्र कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के शुरुआत दौर में है। यहां ट्रैक, टेस्ट, आइसोलेट केस और संपर्कों को क्वारंटाइन करने के बहुत ही सीमित प्रयास किए जा रहे हैं।' साथ ही पत्र में सचिव ने राज्य में कोविड नियमों के उल्लंघन की भी बात कही है। उन्होंने लिखा, 'यहां शहरी और ग्रामीण इलाके के लोगों के बीच कोविड रोकथाम को लेकर सावधानियां नहीं हैं।'

उन्होंने लिखा, 'केंद्र की टीम ने पाया है कि कोविड प्रसार को काबू करने के लिए बीते साल अगस्त और सितंबर के स्तर की व्यवस्था को फिर से लागू करना होगा। साथ ही पत्र में अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच बढ़ी मृत्यु दर की भी बात कही गई है। उन्होंने पत्र में औरंगाबाद के शासकीय मेडिकल कॉलेज और नाशिक के वसंत राव पवार मेडिकल कॉलेज का जिक्र किया है। सचिव ने कहा कि इस मामले में अभी और जांच की जरूरत है।'

केंद्रीय टीम ने पाया है कि पॉजिटिव मिल रहे मरीजों की संख्या ज्यादा थी। यह आंकड़ा मुंबई में 5.1 से लेकर औरंगाबाद में 30% तक था। इसका मतलब है कि ऐसे कई मामले थे, जिनकी जांच नहीं की गई थी और समुदाय में प्रसार काफी ज्यादा था। पत्र में कहा गया है कि सीमित कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और एसिम्प्टोमैटिक और प्री-सिम्प्टोमैटिक की बड़ी संख्या को न ही ट्रैक किया गया और न जांच की गई। सचिव ने चेतावनी दी है कि जिला प्रशासन बदलते हालात को लेकर चिंतित नहीं है।

उन्होंने जिला प्रशासन को स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, कंटेनमेंट रणनीति अपनाने के लिए कहा है। बीते दिन महाराष्ट्र में 15 हजार से ज्यादा नए कोविड मामले आए हैं। वहीं, 24 घंटों में 48 लोगों की मौत हो गई। कोविड स्थिति की जांच के लिए राज्य सरकार ने कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। साथ ही सार्वजनिक जगहों के लिए गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं।

लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी

आपको बता दे, महाराष्ट्र सरकार ने अपने आदेश में सिनेमा हॉल, रेस्तरां, स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों में 31 मार्च तक कर्मचारियों को संख्या आधी रखने को कहा है। कोरोना महामारी को लेकर जब तक केंद्र सरकार की अधिसूचना लागू है, तब तक नियमों का उल्लंघन करने पर इन प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया जाएगा। राज्य सरकार ने कहा कि सिनेमा हॉल, रेस्तरां जैसी सार्वजनिक जगहों पर किसी को भी बिना मास्क पहने या तापमान की जांच किए बगैर अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। सिनेमा हॉल, होटल और कार्यालय यह सुनिश्चित करेंगे कि आगंतुकों के मास्क पहनने के नियम और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम लागू करने की खातिर उनके पास पर्याप्त कर्मी हैं। ये पाबंदियां शॉपिंग मॉल पर भी लागू होंगी।

सरकार ने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक एकत्रीकरण को मंजूरी नहीं दी जाएगी जबकि शादी समारोह में 50% से अधिक लोगों को अनुमति नहीं होगी। अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालयों पर 50% क्षमता का नियम लागू नहीं होगा। राज्य की अधिसूचना में कहा गया है कि जहां तक संभव हो कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी