न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में तेजी, ब्लैक बॉक्स का डेटा हुआ एक्सेस – जल्द सुलझेगी 12 जून की त्रासदी की गुत्थी

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में बड़ी प्रगति हुई है। ब्लैक बॉक्स का डेटा सफलतापूर्वक एक्सेस कर लिया गया है और AAIB लैब में उसका विश्लेषण जारी है। हादसे में 241 यात्रियों की मौत हुई थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 4:09:15

 अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में तेजी, ब्लैक बॉक्स का डेटा हुआ एक्सेस – जल्द सुलझेगी 12 जून की त्रासदी की गुत्थी

नई दिल्ली: अहमदाबाद में 12 जून को हुए भयावह विमान हादसे की जांच में अब अहम प्रगति देखने को मिल रही है। जांच एजेंसियों को इस त्रासदी की असली वजह जानने में जल्द ही सफलता मिल सकती है। दरअसल, ब्लैक बॉक्स की मेमोरी को सफलतापूर्वक एक्सेस कर लिया गया है और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की लैब में उसका गहन विश्लेषण किया जा रहा है। विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) से प्राप्त की गई जानकारी की बारीकी से जांच चल रही है। इस बात की जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

ब्लैक बॉक्स की मेमोरी का हो रहा तकनीकी विश्लेषण

मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 से जुड़े ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिए गए हैं, और उन्हें विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। 13 जून को हुई इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद AAIB ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अपने महानिदेशक के नेतृत्व में एक बहु-विषयक जांच दल का गठन किया। इस दल में एक विमानन चिकित्सा विशेषज्ञ, एक एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी, और अमेरिका की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) का प्रतिनिधि भी शामिल किया गया है, जिससे जांच और अधिक निष्पक्ष और तकनीकी रूप से मजबूत हो सके।

CVR और FDR को लाया गया दिल्ली – सुरक्षा के साथ

मंत्रालय के अनुसार, विमान से संबंधित दो महत्वपूर्ण उपकरण – कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR), क्रमशः 13 जून को दुर्घटनास्थल पर इमारत की छत से और 16 जून को मलबे से बरामद किए गए। इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए 24 जून को भारतीय वायुसेना (IAF) के विशेष विमान द्वारा ब्लैक बॉक्स अहमदाबाद से दिल्ली स्थित AAIB लैब लाया गया।

24 जून की दोपहर 2 बजे पहला ब्लैक बॉक्स AAIB लैब पहुंचा, वहीं दूसरा ब्लैक बॉक्स उसी शाम AAIB की एक अन्य टीम द्वारा लाया गया। उस शाम AAIB और NTSB के तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में डेटा निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई और सारा डेटा दिल्ली की लैब में सुरक्षित रूप से डाउनलोड किया गया।

हादसे में 241 यात्रियों की दर्दनाक मौत

गौरतलब है कि 12 जून की सुबह, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद मेघानी नगर के पास स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

इस हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। सिर्फ एक यात्री ही चमत्कारिक रूप से बच पाया, जिसकी हालत भी गंभीर बनी हुई थी। यह घटना देश के विमानन इतिहास में एक और काली तारीख बन गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत