न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या ने नील के साथ रिश्ते को लेकर शेयर की पोस्ट, अर्जुन को मलाइका और अंशुला ने ऐसे किया विश

एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ साथ काम किया था। इसके बाद लोगों ने उन पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 8:03:23

2 News : ऐश्वर्या ने नील के साथ रिश्ते को लेकर शेयर की पोस्ट, अर्जुन को मलाइका और अंशुला ने ऐसे किया विश

एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ साथ काम किया था। इसके बाद लोगों ने उन पर भरपूर प्यार लुटाया। शो के दौरान ही नील और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात हुई थी, सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने सगाई करके लोगों को चौंका दिया और फिर शादी कर ली। इस जोड़ी की शादी को तीन साल हो चुके हैं। दोनों को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि कपल अलग हो चुका है और तलाक लेने वाला है। अब इन खबरों पर ऐश्वर्या ने रिएक्शन देते हुए नाराजगी जताई है।

ऐश्वर्या ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, “मैं लंबे समय से चुप रही हूं। कमजोर होने की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं अपनी शांति की रक्षा कर रही थी। लेकिन कुछ लोग अब भी वो बातें लिख रहे हैं जो मैंने कभी नहीं कहीं, ऐसे किस्से बना रहे हैं जिनका मैंने कभी सपोर्ट नहीं किया और मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं अपनी पब्लिसिटी के लिए-बिना किसी फैक्ट या जिम्मेदारी के। ये बहुत दुखद है। साफ कर दूं : मैंने कोई इंटरव्यू, बयान या रिकॉर्डिंग नहीं दी है। अगर आपके पास कोई असली सबूत है-कोई मैसेज, ऑडियो या वीडियो जिसमें मैं ये बातें कह रही हूं तो दिखाइए।

अगर नहीं है, तो मेरे नाम पर खबरें फैलाना बंद कीजिए। मेरी जिंदगी आपका कंटेंट नहीं है। मेरी चुप्पी आपकी इजाजत नहीं है। कृपया याद रखें : सिर्फ इसलिए कि कोई चुप है, इसका मतलब ये नहीं कि उसके पास कहने को कुछ नहीं है। इसका मतलब है कि वो शोर के बजाय सम्मान को चुन रहा है।” उल्लेखनीय है कि नील और ऐश्वर्या साथ में ‘बिग बॉस 17’ में भी नजर आए थे। वहां नील तो ऐश्वर्या को बहुत प्यार दिखाते थे लेकिन वह कई बार उन पर भड़कती हुई नजर आई थीं। बिग बॉस से बाहर आने के बाद से लगातार उनके मनमुटाव की खबरें आ रही थीं।

करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

अभिनेता अर्जुन कपूर आज 26 जून को 40 साल के हो गए हैं। उनके लिए बधाइयों का सिलसिला जारी है। उन्हें करण जौहर, करीना कपूर खान और भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। अब इस लिस्ट में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का नाम भी जुड़ गया है। मलाइका ने अर्जुन को इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेहद प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया। मलाइका ने एक क्यूट बूमरैंग वीडियो शेयर किया, जिसमें अर्जुन सफेद शर्ट और काली पैंट में नजर आ रहे हैं।

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे अर्जुन।” साथ में एक सफेद दिल और शैम्पेन ग्लास इमोजी भी जोड़ी। बता दें मलाइका और अर्जुन ने साल 2018 में डेट करना शुरू किया था और करीब 6 साल तक एक-दूसरे के साथ रहे। पिछले साल दोनों अलग हो गए। इससे पहले मलाइका ने अभिनेता अरबाज खान के साथ साल 1998 में शादी की थी। दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद भी दोनों मिलकर बेटे अरहान की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। इस बीच अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। अंशुला ने अपने भाई के साथ दो फोटो शेयर की हैं।

अंशुला ने लिखा, “उस शख्स को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, जो तब से मेरा है, जब मैं ये भी नहीं जानती थी कि ‘मेरा’ का क्या मतलब होता है? @arjunkapoor- हमेशा मेरा, मेरी शांति और प्यार। आप अपने पास सभी को लेकर चलते हैं। आपकी हिम्मत, प्यार और वफादारी कमाल की है। मुझे उम्मीद है कि ये साल आपके लिए सभी जगहों से सॉफ्टनेस लाएगा और उन जगहों पर शांति जो आपको दर्द देती हैं। ये साल आपको एक नई राह पर आगे बढ़ने में मदद करेंगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत