न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: बेटी का पैर लेकर थाने पहुंचा लाचार पिता, बोला- ससुरालवालों ने मारकर जला दिया

बिहार के भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में यह झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के बभनगावां गांव के रहने वाले अखिलेश बिंद की बेटी ममता को बीते सोमवार की रात उसके ससुरालवालों ने जलाकर मार डाला था। मामला अब सामने आया है। बेटी को खो देने के बाद पिता ने थाने में रो-रोकर ससुरालवालों की हैवानियत बताई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Jun 2022 3:32:10

बिहार: बेटी का पैर लेकर थाने पहुंचा लाचार पिता, बोला- ससुरालवालों ने मारकर जला दिया

बिहार के भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में यह झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के बभनगावां गांव के रहने वाले अखिलेश बिंद की बेटी ममता को बीते सोमवार की रात उसके ससुरालवालों ने जलाकर मार डाला था। मामला अब सामने आया है। बेटी को खो देने के बाद पिता ने थाने में रो-रोकर ससुरालवालों की हैवानियत बताई।

पिता ने कहा, 'मेरी बेटी के ससुराल के लोग इतने हैवान हो सकते हैं, यह सोचकर ही मेरी रूह कांप उठती है। शादी के बाद से ही बेटी को रोज मारते-पीटते थे। 5 दिन पहले तो हद ही कर दी। उसे जलाकर मार डाला। बिटिया कहती रहती थी, पापा मुझे यहां से ले जाओ लेकिन मैं उसे बचा नहीं पाया। जब उसके पास पहुंचे तो वो जल चुकी थी। उसका केवल पैर बचा था। हमें न्याय मिल जाए इसलिए पुलिस वालों को पैर दे दिया है।'

पिता अखिलेश बिंद बेबस हालत में हैं। थाने में थैले में बेटी का पैर लेकर बैठे वह यही कहते मिले, 'बेटी के ससुरालवालों को सजा दिला दो। थैले में मेरी बिटिया के पैर हैं। मैं उसे देख भी नहीं पाया। पैरों की बिछिया और पायल से ही पहचान पाया कि ये मेरी बेटी ममता है।'

मई 2021 में हुई थी शादी

बता दे, अखिलेश बिंद ने बेटी ममता की शादी मई 2021 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी शत्रुघ्न बिंद के साथ की थी। गांव में रहने वाले ममता के मामा ने यह शादी कराई थी। दरअसल, अखिलेश बिंद अपनी पत्नी के साथ गुजरात के राजकोट में रहकर कामकाज करते हैं। बेटी गांव में मामा के साथ रहती थी। शादी के बाद से ही ससुरालवालों ने एक लाख रुपए की डिमांड शुरू कर दी। पैसा न देने पर बेटी के साथ मारपीट करने लगे। ममता के बड़े मामा बिगन बिंद ने बताया कि ममता ने मौसी से फोन पर बताया था कि उसके पति और ससुर राम प्यारे एक लाख रुपए मांग रहे हैं। रोज मारते पीटते रहते हैं। हम लोग पैसे नहीं दे पाए इसलिए बिटिया को मार डाला।

इस पूरे मामले पर भोजपुर के ASP हिमांशु ने बताया कि आरोपियों को अभी पकड़ा नहीं जा सका है। तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शव को चांदी थाना के सारिपुर-विशुनपुर में सोन नदी घाट के पास पहले बालू में गाड़ा गया। फिर शव को निकालकर उसे जलाया गया। बाएं पैर का थोड़ा हिस्सा बचा था, जिसे लेकर पिता ने सौंपा है। गुरुवार को इस पैर को पटना में DNA टेस्ट के लिए भेजा गया है। आरोपी पति शत्रुघ्न बिंद और ससुर राम प्यारे बिंद के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप