Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐसा होने पर ‘सनम तेरी कसम 2’ नहीं करेंगे हर्षवर्धन राणे, इस सवाल पर नाराज हुए जावेद अख्तर, वीडियो वायरल

कुछ समय पहले एक्टर हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की मूवी ‘सनम तेरी कसम’ दोबारा सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 May 2025 7:50:54

2 News : ऐसा होने पर ‘सनम तेरी कसम 2’ नहीं करेंगे हर्षवर्धन राणे, इस सवाल पर नाराज हुए जावेद अख्तर, वीडियो वायरल

कुछ समय पहले एक्टर हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की मूवी ‘सनम तेरी कसम’ दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म का शानदार रिस्पोंस मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की। इसके बाद लगातार चर्चा हो रही थी कि मेकर्स इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं और इसके लिए फिर से वही कास्ट नजर आएगी। हालांकि भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच अब हर्षवर्धन ने मावरा के साथ काम करने से इनकार कर दिया है।

हर्षवर्धन ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि अगर पुरानी कास्ट ‘सनम तेरी कसम 2’ में आएगी तो वो फिल्म नहीं करेंगे। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि पाकिस्तान है। हर्षवर्धन ने लिखा, “मैं इस अनुभव को लेकर आभारी हूं, जैसी स्थिति है, और मेरे देश के बारे में की गई सीधी टिप्पणियों को पढ़ने के बाद, मैंने सम्मानपूर्वक ‘सनम तेरी कसम भाग 2’ का हिस्सा बनने से इनकार करने का निर्णय लिया है, अगर पिछले कलाकारों को दोहराए जाने की कोई संभावना है।” हाल ही मावरा ने भारत के खिलाफ एक पोस्ट की थी, जिसके बाद हर्षवर्धन ने ये फैसला लिया है।

मावरा ने लिखा था, “पाकिस्तान पर इंडिया के इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करती हूं। बेकसूर नागरिकों की जान चली गई है। अल्लाह हम सभी का बचाव करे, सद्बुद्धि बनी रहे। या अल्लाह हो या हाफिजो #पाकिस्तान जिंदाबाद।” उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने बेकसूर सैलानियों की जानें ली थीं। इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान में आतंकियों के कई अड्डे ध्वस्त कर दिए। ऐसे में पाकिस्तान के कई सितारों ने भारत को काफी भला-बुरा कहा था।

भारत में उनके सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं। बता दें रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' साल 2016 में रिलीज हुई थी, लेकिन उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। उसने अपने शुरुआती थिएटर रन के दौरान केवल 9 करोड़ रुपए की कमाई की थी। हालांकि इस साल की शुरुआत में 7 फरवरी को फिर से रिलीज होने पर फिल्म को दर्शकों से बहुत प्यार मिला और 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर हिट लव स्टोरी बन गई।

भारत-पाकिस्तान को लेकर लगातार सवाल पूछने पर झल्लाए जावेद अख्तर बोले…

एक इवेंट में मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर से जब भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बारे में पूछा गया तो वे पत्रकारों से नाराज हो गए। अख्तर ने फोटोग्राफरों से कहा कि यह इस तरह के सवालों के लिए सही जगह नहीं है और उन्होंने मौजूदा तनाव के बारे में बात करने से इनकार कर दिया। जब उनसे बार-बार भारत की सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ किए गए हमलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बात टाल दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अख्तर एक इवेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और पाकिस्तान के बारे में पूछने लगे। अख्तर ने इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया और कहा, "मैं आपसे जरूर बात करूंगा लेकिन यह सही जगह नहीं है। आप मेरे घर आइए। हम बात करेंगे। मैंने कई इंटरव्यू दिए हैं, मैं आपको भी एक इंटरव्यू दे सकता हूं।

लेकिन जब पैप्स ने अख्तर से बार-बार पाकिस्तान के बारे में बात करने के लिए कहा तो उनका पारा हाई हो गया और वे गुस्से में बोले, “आप मुझे मजबूर कर रहे हैं कि मैं आपके साथ अभद्र व्यवहार करूं।” बाद में जब मीडियाकर्मियों में से एक ने अख्तर की टीम से कहा कि शायद वे कुछ कहना चाहते हैं, तो उन्होंने बीच में ही टोकते हुए कहा, ‘मैं कुछ नहीं कहना चाहता।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका