न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीनगर में गूंजे तेज धमाके, सीएम उमर अब्दुल्ला ने सीजफायर पर उठाए सवाल

श्रीनगर में तेज धमाकों की आवाज के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने सीजफायर पर सवाल उठाए। पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में गोलीबारी और ब्लैकआउट की स्थिति बनी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 9:44:26

श्रीनगर में गूंजे तेज धमाके,  सीएम उमर अब्दुल्ला ने सीजफायर पर उठाए सवाल

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार (10 मई) शाम 5 बजे से संघर्षविराम (सीजफायर) लागू किया गया था। हालांकि इसके महज चार घंटे बाद ही पाकिस्तान की ओर से इसका उल्लंघन कर दिया गया। इस घटनाक्रम पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए कहा, "संघर्षविराम का क्या हुआ? श्रीनगर में अभी तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। यह किसी भी हाल में युद्धविराम नहीं हो सकता। श्रीनगर के मध्य में एयर डिफेंस यूनिट ने अभी-अभी फायरिंग शुरू की है।"

यहां हुआ सीजफायर का उल्लंघन

सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, अखनूर, नौशेरा, पूंछ, राजौरी, मेंधार, जम्मू, आरएस पुरा सेक्टर, सुंदरबनी, अर्निया और कठुआ इलाकों में सीजफायर तोड़ा गया। श्रीनगर पुलिस ने पुष्टि की है कि शहर में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं।

बीएसएफ दे रही है जवाब

जानकारी के अनुसार, आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। एलओसी पर अखनूर सेक्टर में भी फायरिंग की खबरें आई हैं, और सेना इस स्थिति पर स्थानीय यूनिट्स से जानकारी जुटा रही है।

ब्लैकआउट और ड्रोन की गतिविधि

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्रीनगर और कारगिल में पूर्ण ब्लैकआउट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रात करीब 8:50 बजे जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद फायरिंग शुरू हुई और हवा में ड्रोन देखे गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?