न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब तक आतंकवाद रहेगा ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोलीं शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या

पाहलगाम आतंकी हमले के बाद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया दी, कहां कि यह तब तक जारी रहेगा जब तक आतंकवाद खत्म नहीं होता। भारतीय सेना और पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 10:30:48

जब तक आतंकवाद रहेगा ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोलीं शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद अब पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। ऐशान्या ने इस मौके पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर अपनी बात साझा की। उन्होंने कहा, "मैं बहुत आभारी हूं कि जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया। मुझे सशस्त्र बलों और पीएम नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है, और इसके लिए धन्यवाद, आपने हमारे लिए यह बदलाव किया।"

उन्होंने यह भी कहा कि यह युद्ध आतंकवाद के खिलाफ है, चाहे पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देता हो, लेकिन भारत का लक्ष्य आतंकवाद को समाप्त करना है। "जब तक आतंकवाद रहेगा, ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा," उन्होंने आगे कहा।

बता दें कि पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें कानपुर के शुभम द्विवेदी भी शामिल थे। शुभम की शादी 12 फरवरी को हुई थी, और उनकी मौत के बाद उनके परिवार पर गहरा दुख आ पड़ा था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हमले के बाद शुभम के परिवार से मुलाकात की और इसे एक क्रूर, कायराना और विभत्स कृत्य करार दिया था।

इस बीच, भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने भारतीय सैन्य संचालन महानिदेशक से बातचीत की, और इसके बाद 15:35 बजे भारत समय के अनुसार दोनों पक्षों ने सहमति बनाई। इसके तहत आज शाम 17:00 बजे से सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोका जाएगा।

हालांकि सीजफायर पर सहमति बनी है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ भारत का कोई भी निर्णय नहीं बदला है और न ही आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति में कोई बदलाव हुआ है। भारत सरकार की नीति 'जीरो टॉलरेंस' की बनी रहेगी, और सिंधु जल संधि भी स्थगित रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं