न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संघर्ष विराम के बाद भी बाज नहीं आया पाकिस्तान, कुछ ही देर बाद फिर शुरू की गोलाबारी, श्रीनगर में ब्लैकआउट

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनने के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू के पलनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया । जम्मू के उधमपुर जिले को एक बार फिर ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 10 May 2025 9:08:09

संघर्ष विराम के बाद भी बाज नहीं आया पाकिस्तान, कुछ ही देर बाद फिर शुरू की गोलाबारी, श्रीनगर में ब्लैकआउट

जम्मू। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनने के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू के पलनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया । जम्मू के उधमपुर जिले को एक बार फिर ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तानी सेना ने अखनूर, राजौरी और आरएस पुरा सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की। जम्मू के पलनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भी संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें आईं। पाकिस्तान द्वारा जम्मू के कई इलाकों में फायरिंग की गई है। श्रीनगर के कई इलाकों में 7 से 8 धमाकों की आवाजे भी आईं हैं। वहीं श्रीनगर में जोरदार धमाकों के बाद सायरन बजने लगे और पूरे शहर में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया।

बारामुल्ला में विस्फोट की खबरें आईं, और एक ड्रोन को मार गिराए जाने और इलाके में एक संदिग्ध मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) देखे जाने की खबरें आईं।

बारामुल्ला और श्रीनगर दोनों जगहों पर ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। राजौरी में भी ड्रोन देखे गए और जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले से हवाई हमले का सायरन बजने की सूचना मिली।
इस हमले को लेकर जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सीजफायर का क्या हुआ? श्रीनगर भर में धमाके सुने गए।" सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि जिस दिन पाकिस्तान-भारत के बीच सीजफायर की बात हुई उसी दिन पाकिस्तान की ओर से समझौते का उल्लंघन कर दिया गया।

कच्छ के पास देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन

कश्मीर के साथ ही गुजरात के कच्छ सीमा पर हरामी नाला और खावड़ा के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है। पाकिस्तान के युद्धविराम के उल्लंघन के बाद राजस्थान बाड़मेर में एयर रेड सायरन बजने लगे हैं। स्थानीय लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। पूरे इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?