न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

4 घंटे में टूटा सीजफायर, पाक सेना ने शहबाज की बात ठुकराई; तख्तापलट की आशंका गहराई

पाकिस्तान की सेना ने चार घंटे में ही सीजफायर का उल्लंघन किया, जिससे शहबाज शरीफ की सरकार की स्थिति कमजोर हुई। भारतीय सेना ने ड्रोन हमलों को नाकाम किया, जबकि तख्तापलट की आशंका भी बढ़ गई। जानिए इस ताजा घटनाक्रम के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 10:02:06

4  घंटे में टूटा सीजफायर, पाक सेना ने शहबाज की बात ठुकराई; तख्तापलट की आशंका गहराई

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए अमेरिका की मध्यस्थता में संघर्ष विराम की घोषणा की गई थी। लेकिन इस घोषणा के महज चार घंटे बाद ही पाकिस्तानी सेना ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बात मानने से इनकार कर दिया और भारतीय क्षेत्रों में ड्रोन दागने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया।

शहबाज सरकार ने अमेरिका की मध्यस्थता से हुए सीजफायर का समर्थन किया था। लेकिन अब पाकिस्तान सेना की इस बगावती रवैए से देश में राजनीतिक संकट गहराता नजर आ रहा है और तख्तापलट की आशंका भी जताई जा रही है।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर फिर से तनाव

सीजफायर के उल्लंघन के बाद पाकिस्तान की ओर से राजस्थान के बाड़मेर, पंजाब के फिरोजपुर, गुरदासपुर और पठानकोट, साथ ही श्रीनगर में भी ड्रोन भेजे गए, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते मार गिराया। इस बीच पंजाब के फिरोजपुर में ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया, खतरे के सायरन गूंजने लगे और प्रशासन ने दुकानों को बंद करने और वाहनों की हेडलाइट बुझाने की अपील की। हालांकि, अब तक किसी धमाके की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एयर अटैक सायरन सक्रिय हो गए हैं।

सीजफायर का उल्लंघन - पाकिस्तान की साजिश?

सीजफायर की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LOC) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तोप से गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। बीएसएफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार के उल्लंघन का पूरी ताकत से जवाब दिया जाए। भारत द्वारा युद्धविराम की घोषणा के तुरंत बाद पाकिस्तान ने भी इसका समर्थन किया, लेकिन वास्तविकता इससे उलट साबित हुई। श्रीनगर में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और क्षेत्र में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। राजस्थान के पोखरण और कश्मीर के बारामूला में एक-एक ड्रोन को मार गिराया गया।

ओमर अब्दुल्ला का तीखा सवाल

पाकिस्तानी सेना ने अखनूर, राजौरी और आरएस पुरा सेक्टर में तोप से हमला किया। जम्मू के पलांवाला सेक्टर से भी LOC पर संघर्ष विराम तोड़े जाने की खबरें आईं। बारामूला में एक ड्रोन को मार गिराया गया और संदिग्ध UAV देखे गए। बारामूला और श्रीनगर में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। राजौरी में भी ड्रोन देखे गए और सांबा जिले से हवाई हमले के सायरन बजने की सूचना मिली। माता वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा के आधार शिविर कटरा में भी ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, “संघर्ष विराम को आखिर क्या हो गया? श्रीनगर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं!” उन्होंने एक ड्रोन हमले का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “यह कोई संघर्ष विराम नहीं है। श्रीनगर के मध्य में वायु रक्षा इकाइयों ने अभी-अभी गोलीबारी शुरू की है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी