न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन का असली चेहरा सामने आया! विदेश मंत्री वांग यी का बयान- हम पाकिस्तान के साथ खड़े रहेंगे

चीन ने पाकिस्तान के समर्थन में अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता की रक्षा में उसके साथ खड़ा रहेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी नेतृत्व को शांति स्थापित करने के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्रीय मुद्दों का समाधान होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 11 May 2025 12:04:50

चीन का असली चेहरा सामने आया! विदेश मंत्री वांग यी का बयान- हम पाकिस्तान के साथ खड़े रहेंगे

चीन ने पाकिस्तान के समर्थन में बोलते हुए कहा कि वह उसके साथ खड़ा रहेगा. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार (10 मई, 2005) को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की “संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता” को बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा.

विदेश कार्यालय के एक बयान के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान ये टिप्पणियां कीं. वांग यी ने पाकिस्तान के संयम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उसके जिम्मेदाराना रुख की सराहना की.

क्या बोला चीन?

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि चीन, पाकिस्तान के सदाबहार रणनीतिक सहयोगी साझेदार और दृढ़ मित्र के रूप में, उसकी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता को बनाए रखने में पाकिस्तान के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा.’’ इसके अलावा, डार ने संयुक्त अरब अमीरात के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद से भी बात की, जिन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम समझौते का स्वागत किया.

शहबाज शरीफ ने की डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शांति स्थापित करने के लिए शनिवार को अमेरिकी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में मुद्दों के समाधान की नई शुरुआत होगी. प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम के संबंध में सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी की.

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके नेतृत्व और क्षेत्र में शांति के लिए सक्रिय भूमिका को लेकर धन्यवाद देते हैं. पाकिस्तान इस परिणाम को सुगम बनाने के लिए अमेरिका की सराहना करता है, जिसे हमने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के हित में स्वीकार किया है.’’ शहबाज ने दक्षिण एशिया में शांति के लिए बहुमूल्य योगदान के लिए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी शुक्रिया कहा.

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान का मानना है कि यह उन मुद्दों के समाधान की दिशा में एक नयी शुरुआत है, जिन्होंने क्षेत्र को परेशान किया है और शांति, समृद्धि और स्थिरता के मार्ग को बाधित किया है.’’ इससे पहले, शहबाज के बड़े भाई और तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान एक “शांतिप्रिय” देश है, लेकिन वह “अपनी रक्षा करना भी जानता है.”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका