न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मैं अपनी सरकार के साथ...', 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सैफ अली खान का बड़ा बयान, भारतीय सेना को लेकर भी कही यह बात

सैफ अली खान ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ खड़ा होने की बात कही। भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम किया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 10:22:47

'मैं अपनी सरकार के साथ...', 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सैफ अली खान का बड़ा बयान, भारतीय सेना को लेकर भी कही यह बात

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर हर कोई अपनी राय व्यक्त कर रहा है, और इसी दौरान भारत सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से पहलगाम हमले का बदला लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी, जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्मी सितारे भी इस ऑपरेशन की सराहना करने से पीछे नहीं हटे। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' का समर्थन किया और पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों के परिवारों के साथ खड़े होने का संकल्प व्यक्त किया।

न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान ने भारत सरकार के कदम की सराहना करते हुए कहा, "मैं अपनी सरकार के साथ खड़ा हूं और पहलगाम में बेगुनाह लोगों की हत्या पर सरकार के प्रतिक्रिया के साथ पूरी तरह से एकजुटता और समर्थन दिखा रहा हूं।"

भारतीय सेना को दी सैफ अली खान ने सलामी

सैफ अली खान ने पहलगाम हमले में शहीद हुए परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "मेरी दुआएं और हमदर्दी उन परिवारों के साथ हैं जो इस हालिया आतंकवादी हमले के कारण टूट चुके हैं।" साथ ही, सैफ ने भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी की सराहना की और कहा, "मैं हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी और साहस को सलाम करता हूं, और हमें सुरक्षित रखने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। मैं दुआ करता हूं कि हम सभी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों। जय जवान, जय हिंद!"

सैफ अली खान का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर, सैफ अली खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ज्वेल थीफ' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसमें जयदीप अहलावत और निकिता दत्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, सैफ अली खान के पास 2016 में मोहनलाल द्वारा अभिनीत मलयालम हिट फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक भी है, जो प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में बॉबी देओल और अक्षय कुमार भी सैफ के साथ नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी