न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद बोले केजरीवाल, मैं 2 जून को जेल जाने को तैयार

अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह 2 जून को जेल जाने के लिए तैयार हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 29 May 2024 6:41:02

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद बोले केजरीवाल, मैं 2 जून को जेल जाने को तैयार

नई दिल्ली। अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह 2 जून को जेल जाने के लिए तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह देश बचाने के लिए जेल जा रहे हैं और उन्हें इस बात का गर्व है। सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिनों की अंतरिम राहत देते हुए कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को 2 जून को सरेंडर करना होगा।

ज्ञातव्य है कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में करीब 50 दिन तिहाड़ जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनाव में प्रचार करने के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। उनकी जमानत की अवधि एक जून को समाप्त हो रही है।

केजरीवाल ने कहा कि अभी प्रधानमंत्री जी से टीवी के एक इंटरव्यू में पूछा गया कि केजरीवाल के खिलाफ आपको पास सबूत नहीं है। कोई रिकवरी नहीं हुई, तो आपने उसे क्यों गिरफ्तार किया हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने कबूल किया कि उनके पास कोई सबूत नहीं है। हमारी कोई रिकवरी नहीं हुई है। वो इसलिए कि केजरीवाल एक अनुभवी चोर है। पूरे देश के सामने प्रधानमंत्री ने कबूल किया कि उनके पास कोई सबूत नहीं है। तो इसका मतलब पूरा केस फर्जी है। फिर इन्होंने मुझे क्यों गिरफ्तार कर रखा है। सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया है कि जो काम केजरीवाल कर सकता है, वह मोदी जी नहीं कर सकते।

दिल्ली के सीएम ने कहा, 'मैंने दिल्ली और पंजाब में लोगों को मुफ्त बिजली दी। मोदी जी यह नहीं कर सकते। मैंने बच्चों के लिए बेहतरीन सरकारी स्कूल बनवाए, मोदी जी ऐसा नहीं कर सकते। मैंने लोगों के इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए, मोदी जी नहीं कर सकते। जितने काम मैंने कए हैं, वो मोदी जी नहीं कर सकते। इसलिए वो चाहते हैं कि केजरीवाल को जेल में डाल दो, उसके काम खत्म हो जाएंगे।'

उन्होंने आगे कहा कि आज इनकी तानाशाही के खिलाफ सबसे मुखर आवाज आम आदमी पार्टी की है। ये हमारी आवाज बंद करना चाहते हैं। ये मुझे तोड़ना चाहते हैं, झुकाना चाहते हैं। लेकिन, दुनिया की कोई ताकत न मुझे तोड़ सकती है और न झुका सकती है। मैं भगत सिंह का चेला हूं। अपने देश को बचाने के लिए अगर सौ बार जेल जाना पड़ेगा तो जाऊंगा।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया। लोग कह रहे हैं कि अगर केजरीवाल भ्रष्ट हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। उनके पास कोई सबूत नहीं है। उन्होंने 100 करोड़ रुपये के घोटाले का दावा किया और 500 स्थानों पर छापे मारे, लेकिन एक पैसा भी बरामद नहीं हुआ। क्या पैसा हवा में चला गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी