Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दिन में 13% गिरा इस बैंक का शेयर, ₹47,000 करोड़ रुपये हुए साफ!

RBI की ओर से की गई एक बड़ी कार्रवाई के बाद पिछले दो दिनों में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 13% की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को इसके शेयर 10% से ज्‍यादा गिरे, जबकि शुक्रवार को इस बैंक के शेयरों में करीब 2% की गिरावट आई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Apr 2024 3:42:10

दो दिन में 13% गिरा इस बैंक का शेयर, ₹47,000 करोड़ रुपये हुए साफ!

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। RBI की ओर से की गई एक बड़ी कार्रवाई के बाद पिछले दो दिनों में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 13% की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को इसके शेयर 10% से ज्‍यादा गिरे, जबकि शुक्रवार को इस बैंक के शेयरों में करीब 2% की गिरावट आई। अभी इस बैंक के शेयर 1,614.70 रुपये पर हैं। शेयरों में आई गिरावट के बाद कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप घटकर 3.19 लाख करोड़ रुपये हो चुका है। आरबीआई की कार्रवाई से पहले बुधवार को कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.66 लाख करोड़ रुपये था, जो पिछले दो दिन में गिरकर 3.19 लाख करोड़ रुपये हो चुका है। इसका मतलब है कि कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप में 47,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सिर्फ गुरुवार को कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 36,000 करोड़ रुपये घटा था। ऐसे में कोटक महिंद्रा बैंक ने देश के चौथे सबसे बड़े बैंक का दर्जा भी खो दिया है। अब देश का चौथा सबसे बड़ा बैंक Axis Bank है।
Axis Bank ने कोटक महिंद्रा बैंक को छोड़ा पीछे

एक्सिस बैंक ने मार्च तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद इसके शेयरों में लगभग 5% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिस कारण इसके मार्केट कैप में उछाल आया है और इसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 3.48 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कोटक महिंद्रा बैंक के मार्केट कैप से अधिक है। एक्सिस बैंक ने जनवरी-मार्च तिमाही में ₹ 7,130 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया , जबकि पिछले साल की इसी अवधि में उसे ₹ 5,728.4 करोड़ का घाटा हुआ था।

RBI ने कोटक महिंद्रा पर लगाया ये प्रतिबंध

आरबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटक महिंद्रा बैंक को ऑनलाइन नए कस्‍टमर्स जोड़ने और नए कस्‍टमर्स को क्रेडिट कार्ड (Credit Card) जारी करने से रोक दिया है। RBI ने कहा कि उसे 2022 और 2023 के लिए आईटी इन्वेंट्री मैनेजमेंट विक्रेता जोखिम मैनेजमेंट और डेटा सुरक्षा में 'गंभीर कमियां और गैर-अनुपालन' मिले थे। हालाकि, आरबीआई द्वारा लगाए गए इस प्रतिबंध का असर मौजूदा कस्‍टमर्स पर नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका