न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ED के बुलावे पर केन्द्रीय जाँच एजेंसी पहुँचे आप नेता दुर्गेश पाठक, पहले भी कर चुकी है पूछताछ

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक को ईडी ने समन भेजा है। समन पर वो केंद्रीय जांच एजेंसी के ऑफिस पहुंच गए हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 3:25:54

ED के बुलावे पर केन्द्रीय जाँच एजेंसी पहुँचे आप नेता दुर्गेश पाठक, पहले भी कर चुकी है पूछताछ

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति से संबंधित घोटाला केस में अब प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक को तलब किया है। गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान वह पार्टी के इंचार्ज थे। उन्हें आज ही पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वह राजिंदर नगर से विधायक हैं और 2012 में दिल्ली के रामलीला मैदान में आप के गठन के बाद से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं। इस केस में एजेंसी ने आप विधायक से पहले भी पूछताछ की है।

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक को ईडी ने समन भेजा है। समन पर वो केंद्रीय जांच एजेंसी के ऑफिस पहुंच गए हैं और उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही मामले में गिरफ्तार सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव से भी केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ की है।

ईडी ने ऐसे समय पर समन भेजा है जब AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने हाल ही में दावा किय़ा था कि दुर्गेश पाठक को आने वाले दो महीनों में गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। उनसे कहा गया है कि यदि वह भाजपा में शामिल नहीं होती हैं तो उन्हें आने वाले दिनों में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आतिशी ने घोषणा थी कि अगले दो महीनों में उन्हे, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, इसको लेकर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा था कि आतिशी ऑफर देने वाले का नाम बताएं।

दिल्ली शराब नीति घोटाला केस में ना सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि आम आमदी पार्टी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं। इसी केस में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर छह महीने बाद जेल से बाहर आए हैं। आम आदमी पार्टी के और भी नेता इस शराब नीति से संबंधित केस में ईडी की रडार पर हैं, जिसमें कई के स्थानों पर बीते दिनों छापेमारी भी की गई।

ईडी ने दिल्ली शराब नीति में हुई गड़बड़ी का मुख्य साजिशकर्ता सीएम अरविंद केजरीवाल को करार दिया है। साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि पूरे मामले में AAP के कई बड़े नेता और मंत्री शामिल रहे हैं।

वहीं AAP का कहना है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ये सब राजनीतिक बदले की भावना के तहत कर रही है, लेकिन लोग हमारे साथ हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी