न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में सामने आया नया संकट, कोरोना से ठीक होने के बाद स्वाइन फ्लू की चपेट में आ रहे मरीज

डॉ वसंत ने कहा किसी भी कोविड मरीज के 90 दिन के भीतर फिर से संक्रमित होने का मामला दुर्लभ हैं। ऐसे में रोगी को H1N1 टेस्ट का सुझाव दिया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jun 2021 11:10:29

मुंबई में सामने आया नया संकट, कोरोना से ठीक होने के बाद स्वाइन फ्लू की चपेट में आ रहे मरीज

देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूटी थी। दूसरी लहर में रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या 4 लाख से ऊपर चली गई थी। देश में कोरोना की दूसरी लहर का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिला। यहां अब तक 59.72 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.17 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.32 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। हालाकि, अब कोरोना के रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आना शुरू हो गई है लकिन महाराष्ट्र में घटते संक्रमण के बीच अब इन्फ्लुएंजा H1N1 यानी स्वाइन फ्लू (Swine Flu) ने दस्तक दे दी है। राज्य की राजधानी मुंबई में इन्फ्लुएंजा H1N1 यानी स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के मामले सामने आ रहे हैं। बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग ने भी पुष्टि की कि इस साल बीएमसी को H1N1 के दो मामले सामने आए हैं। संक्रामक रोग के विशेषज्ञ डॉ वसंत नागवेकर ने हाल ही में सर्दी, बुखार और सिरदर्द के दो मरीजों का इलाज किया। एक रोगी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाया गया था। डॉ वसंत ने कहा किसी भी कोविड मरीज के 90 दिन के भीतर फिर से संक्रमित होने का मामला दुर्लभ हैं। ऐसे में रोगी को H1N1 टेस्ट का सुझाव दिया गया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मरीज का H1N1 टेस्ट पॉजिटिव था। डॉ नागवेकर ने स्वाइन फ्लू के दो मामले और H3N2 के तीसरे मामले को भी देखा। यह इन्फ्लूएंजा-ए का सब टाइप भी है। रिपोर्ट के अनुसार, नागवेकर ने कहा- इलाज के दौरान यह ध्यान रखना होगा कि फिलहाल कई वायरस का प्रसार हो रहा है। ऐसे में अगर कोई मरीज कोविड प्रोटोकॉल से दिए जा रहे इलाज से ठीक नहीं हो रहा है तो अन्य पर निगाह डालें।

बता दे, पिछले कुछ सालों में महाराष्ट्र की राजधानी में H1N1 के मामले सामने आ रहे हैं। मुंबई में पिछले साल 44 मामले आए थे। वहीं साल 2019 में H1N1 के 451 मामले पाए गए थे और 5 मौतें हुई थीं।

संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ ओम श्रीवास्तव ने कहा कि चूंकि H1N1 और कोविड-19 दोनों ही सांस संबंधी रोग है, ऐसे में सही डायग्नोसिस जरूरी है। उन्होंने कहा कि दोनों के लक्षणों में कई समानताएं हैं, लेकिन वायरस में अंतर है। ऐसे में विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि डॉक्टरों को ध्यान रखना होगा कि H1N1 के रोगी को कोविड का इलाज ना दिया जाए।

श्रीवास्तव ने कहा कि लगभग एक दर्जन मामले ऐसे हैं, जहां रोगी कोविड और H1N1, दोनों रोगों से पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने कहा- 'अधिकतर मामलों में H1N1 मामले फाल्स पॉजिटिव पाए गए। हालांकि H1N1 की पॉजिटिव रिपोर्ट को इग्नोर नहीं करना चाहिए। इसके चलते स्थिति गंभीर हो सकती है, यहां तक की मौत भी होने की आशंका है'।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?