न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सपा नेताओं के बयानों पर मायावती की तीखी प्रतिक्रिया, बोलीं- दलित वर्ग से जुड़े लोगों को आगे कर...

बसपा प्रमुख मायावती ने सपा नेताओं के विवादित बयानों पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर दलितों के नाम पर तनाव फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दलित, ओबीसी और मुस्लिम समुदाय को सपा की राजनीति से सतर्क रहने की सलाह दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 9:24:05

सपा नेताओं के बयानों पर मायावती की तीखी प्रतिक्रिया, बोलीं- दलित वर्ग से जुड़े लोगों को आगे कर...

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने समाजवादी पार्टी के नेताओं के विवादास्पद बयानों पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में सपा सांसद रामजीलाल सुमान और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बयानों को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। अब मायावती ने भी इन बयानों की निंदा करते हुए सपा पर कड़ा हमला बोला है।

मायावती का सपा पर आरोप

मायावती ने कहा, “विदित है कि अन्य पार्टियों की तरह सपा द्वारा भी, खासकर दलित वर्ग से जुड़े लोगों को आगे कर, तनाव और हिंसा का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। आए दिन इन नेताओं की अति विवादित बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप और कार्यक्रमों से यह स्पष्ट हो गया है कि यह सब घोर संकीर्ण स्वार्थ की राजनीति का हिस्सा है।”

दलितों को दी चेतावनी

बसपा सुप्रीमो ने कहा, “चूंकि सपा दलित वोटों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, इसलिए दलितों के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम समाज को भी इनकी उग्र बयानबाजी और बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्हें इनकी राजनीति का शिकार बनने से बचना चाहिए।”

दलित नेताओं को भी दी सलाह

मायावती ने सपा से जुड़े दलित नेताओं को सलाह देते हुए कहा, “ऐसे अवसरवादी दलित नेताओं को दूसरों के इतिहास पर टिप्पणी करने के बजाय अपने समाज के संतों, गुरुओं और महापुरुषों के संघर्षों और अच्छाइयों को सामने लाना चाहिए। इन्हीं संघर्षों की वजह से वे आज किसी लायक बन पाए हैं।”

क्या था विवादित बयान

गौरतलब है कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने हाल ही में कहा था, “गड़े मुर्दे मत उखाड़ो, भारी पड़ेगा। अगर तुम कहोगे कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर है, तो फिर हम भी कहेंगे कि हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है।” वहीं, इंद्रजीत सरोज ने अपने बयान में देवी-देवताओं की शक्तियों पर सवाल उठाते हुए कहा था, “जब मुस्लिम आक्रांता यहां लूटपाट कर रहे थे, तब हमारे देवी-देवता क्या कर रहे थे? क्या वो उन्हें श्राप भी नहीं दे सकते थे? इसका मतलब है कि उनमें कुछ कमी है। सिर्फ राम का नारा लगाने से कुछ नहीं होगा, असली ताकत सत्ता के मंदिर में होती है, और यहां बाबा खुद विराजमान हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल