न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में एक ही दिन में 7 लड़कियां लापता, पुलिस ने चलाया ऑपरेशन 'खुशी'

राजस्थान में लापता बच्चों की तलाश के लिए खुशी-9 अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य 18 साल से कम उम्र के बच्चों को जल्द से जल्द ढूंढ़कर उनके परिवारों को सौंपना है। पुलिसकर्मियों को पुरस्कार और लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 9:21:17

जयपुर में एक ही दिन में 7 लड़कियां लापता, पुलिस ने चलाया ऑपरेशन 'खुशी'

राजस्थान में लापता लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और प्रदेश में हर दिन महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लापता होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस के लिए इन लापता व्यक्तियों का पता लगाना एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। गुरुवार को जयपुर कमिश्नरेट के चार थाना क्षेत्रों से एक नाबालिग सहित सात युवतियां लापता हो गईं, जिसके बाद पुलिस ने इन लापता बच्चों को तलाशने के प्रयास तेज़ कर दिए हैं।

ndtv की खबर के अनुसार राजस्थान पुलिस ने 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक एक विशेष अभियान "खुशी-9" शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य 18 साल से कम उम्र के लापता बच्चों की खोज करना है। इस अभियान में सक्रिय रूप से काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाह और उदासीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स और एएचटी, मालिनी अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के लिए राज्यभर में थानावार टीमों का गठन किया जा रहा है। राजस्थान पुलिस पहले भी कई अभियानों के तहत गुमशुदा बच्चों को तलाश चुकी है और इस बार भी अभियान के तहत जल्दी से जल्दी बच्चों को ढूंढ़कर उनके परिवारों को सौंपने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय स्तर पर राज्य के सभी जिलों में 1 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक इस अभियान को चलाया जाएगा। अभियुक्तों को पकड़ने और गुमशुदा बच्चों के मामलों को निपटाने के लिए जिला स्तरीय साइबर सैल की भी मदद ली जाएगी और प्रत्येक जिले द्वारा इस अभियान की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय में सिविल राइट्स और AHT शाखा की मिसिंग पर्सन सैल पर संकलित की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी