न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बाढ़ग्रस्त अंडरपास के पास 2 लड़कों सहित 3 के शव बरामद, डूबने की आशंका

दिल्ली में शनिवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे से दो बच्चों के शव बरामद किए गए। घटना दोपहर 2:30 बजे की है, जब सिरसपुर के पास एक अंडरपास पर दो बच्चे बारिश के पानी में खेलने गए थे। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना डूबने का संदिग्ध मामला लग रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 29 Jun 2024 10:47:11

दिल्ली में बाढ़ग्रस्त अंडरपास के पास 2 लड़कों सहित 3 के शव बरामद, डूबने की आशंका

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे से दो बच्चों के शव बरामद किए गए। घटना दोपहर 2:30 बजे की है, जब सिरसपुर के पास एक अंडरपास पर दो बच्चे बारिश के पानी में खेलने गए थे। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना डूबने का संदिग्ध मामला लग रहा है।

घटना के बारे में जानकारी साझा करते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा, "मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मेट्रो के पास अंडरपास में लगभग 2.5-3 फीट पानी भर गया था। फायर ब्रिगेड ने तलाशी अभियान चलाया और दो युवकों के शव बरामद किए।"

सिरसपुर क्षेत्र में एक गड्ढे में लगभग 2.5 फीट गहराई पर बारिश का पानी एकत्र हो गया था। पुलिस ने बताया, "सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही चल रही है।"

कल रात से ही दिल्ली में लगातार बारिश और आंधी चल रही है, जिससे कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कुल 228.1 मिमी बारिश हुई है, जो जून में राजधानी में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश में से एक है।

इसके मद्देनजर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जमीनी निरीक्षण किया। सक्सेना ने सभी संबंधित एजेंसियों को बाढ़ को रोकने के लिए नालों की सफाई में तेजी लाने का निर्देश दिया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

ओखला अंडरपास में एक शख्स की मौत

ओखला अंडरपास में शनिवार को एक शख्स की डूबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि पुलिस स्टेशन ओखला औद्योगिक क्षेत्र सूचना मिली की एक शख्स पानी में डूब गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि एक व्यक्ति बेहोश होकर पानी में डूबा हुआ है। मृतक स्कूटर चला रहा था। व्यक्ति को एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

अब तक 13 की मौत

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला नहाने के दौरान डूबने का लग रहा है। पुलिस 174 सीआरपीसी की के तहत कार्रवाई कर रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश से जुड़े हादसों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स