न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे को भी लगता हैं किसी बात का डर, इन तरीकों से करें उसे दूर

बच्चों की परवरिश के दौरान अभिभावकों को कई चीजों पर ध्यान देते हुए उन्हें हर परिस्थिति के लिए तैयार करना होता हैं। बच्चों का मन बहुत साफ और नाजुक होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Feb 2023 4:46:10

क्या आपके बच्चे को भी लगता हैं किसी बात का डर, इन तरीकों से करें उसे दूर

बच्चों की परवरिश के दौरान अभिभावकों को कई चीजों पर ध्यान देते हुए उन्हें हर परिस्थिति के लिए तैयार करना होता हैं। बच्चों का मन बहुत साफ और नाजुक होता है। ऐसे में बचपन में कई बार कुछ चीजों के लेकर बच्चों के मन में ऐसा डर घर कर जाता है कि बड़े होने के बाद भी वे इससे उबर नहीं पाते। यदि सही समय पर बच्चे के मन से डर दूर न किया जाए तो ये समस्या उसे उम्र भर परेशान कर सकती हैं। ऐसे में पेरेंट्स को समझदारी से काम लेते हुए बच्चों की स्थिति को समझने की जरूरत हैं और उनके इस डर को दूर करने की जरूरत। आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जो आपकी मदद करेंगे। अगर आपका बच्चा भी डर से जूझ रहा है तो यहां बताई जा रही इन बातों का जरूर ध्यान रखें...

child care tips,parental tips,parental tips in hindi,relationship tips in hindi

डर की वजह को समझें

बच्चे के मन से डर को दूर करने से पहले अभिभावकों को ये समझना होगा कि आखिर उन्हें किस चीज से डर लग रहा है। अक्सर बच्चों को अंधेरे, भूत, बाहरी व्यक्तियों, कुत्ते व अन्य जानवरों से डर लग सकता है। ऐसा तभी होता है जब बच्चे ने इनके द्वारा कुछ गलत या बुरा करते हुए देखा हो या सुना हो। लेकिन कई बार ये बातें सच नहीं होती है। बच्चे के डर को पहचानने से उसके डर को दूर करने में मदद मिलती है।

बात करें

छोटे बच्चों से बातचीत हमेशा करते रहें। किसी भी चीज के डर के बारे में वे आपको तभी बताएंगे जब वह आपके साथ रिलेक्स महसूस करेंगे और ऐसा तभी संभव है जब वह आपके साथ फ्रेंडली हों, इसके लिए बातचीत का सिलसिला जारी रहना चाहिए।

child care tips,parental tips,parental tips in hindi,relationship tips in hindi

बच्चे पर दबाव न डालें

बच्चे को जिस चीज से डर लगता हो, उसको बार-बार वहीं चीज करने के लिए दबाव न डालें। जैसे अगर आपके बच्चे को अंधेरे से डर लगता है तो उसे बार-बार अंधेरे में जाने के लिए न कहें। उसके मन से डर को दूर होने में समय लगेगा। इसलिए उसे पर्याप्त समय दें और अनावश्यक दबाव न डालें। बच्चों को बार बार दबाव डालने पर उसके मन में तनाव बढ़ सकता है।

मजाक न बनाएं

बच्चे अपने डर के बारे में बताए तो उसे गंभीरता से सुनें, अगर आप उसका मजाक बनाएंगे तो वह आपको इस बारे में बताना छोड़ देगा। ऐसी स्थिति में उसका डर पर काबू करना या उसका सामना करना मुश्किल हो जाएगा।

डरावने चित्र या कैरेक्टर न दिखाएं


बच्चे को मोबाइल या टीवी पर डरावने कैरेक्टर जैसे - भूत या डरावना कार्टून न दिखाएं। बच्चा जिस तरह के वीडियो देखता है उसी को सच मान लेता है और बाद में वह उन्हीं चीजों से डरने लगता है। कई बार बच्चों को ये भी लगने लगता है कि वह उनके जीवन में भी आ सकते हैं। जिसकी वजह से बच्चा डरने लगता है।

child care tips,parental tips,parental tips in hindi,relationship tips in hindi

न दिखाएं अंधेरे का डर

बच्चों को सबसे ज्यादा डर अंधेरे से लगता है। इसका फायदा उठाते हुए कुछ पैरेंट्स बच्चे को शांत करवाने के लिए या अपनी बात मनवाने के लिए अंधेरे का सहारा लेते हैं, लेकिन ये गलत है। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो तुरंत बंद कर दें। दरअसल इससे बच्चे डर तो जाते हैं, लेकिन उनके मन पर बुरा असर पड़ता है और उनके मन में हमेशा के लिए डर बैठ सकता है।

डॉक्टर की लें मदद

डर की फीलिंग को खत्म करने के लिए अगर आप सबकुछ ट्राइ कर चुके हैं और तब भी इसका असर होता नहीं दिख रहा है तो डॉक्टर की मदद लें। कौन क्या सोचेगा इस बारे में चिंता न करें क्योंकि आपके लिए पहली प्राथमिकता सिर्फ आपका बच्चा ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत