न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं अपने नाराज बच्चे को मनाना, इस तरह लाएं उनके चेहरे पर मुस्कान

बच्चों का थोड़ी शरारत और नखरे करना तो लाजमी है ही। उनका मन चंचल होता हैं जिसकी वजह से उनपर किया गया गुस्सा उन्हें नाराज कर देता हैं, खासतौर से जब आप कहीं ओर का गुस्सा उनपर निकाल रहे हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Feb 2023 4:22:08

चाहते हैं अपने नाराज बच्चे को मनाना, इस तरह लाएं उनके चेहरे पर मुस्कान

बच्चों का थोड़ी शरारत और नखरे करना तो लाजमी है ही। उनका मन चंचल होता हैं जिसकी वजह से उनपर किया गया गुस्सा उन्हें नाराज कर देता हैं, खासतौर से जब आप कहीं ओर का गुस्सा उनपर निकाल रहे हो। ऐसे में वे भी आपसे गुस्सा हो जाते हैं और यह कई बार अपनी बात मनवाने का उनका तरीका भी होता हैं। जितना परेशान आप उसकी हरकत से हो रहे हैं उससे ज्यादा परेशान आपका बच्चा खुद के इमोशन से हो रहा है। ऐसे में आपको जरूरत हैं कि उन्हें मनाते हुए हंसाया जाए। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपका बच्चा बहुत अधिक गुस्सा या नाराज हो जाता है तो कैसे उसे मनाया जा सकता हैं।

coax your angry child,ways to coax your angry child,angry child,relationship tips,child care tips,parental tips

बच्चे को कंफर्टेबल करें

बच्चे हमेशा अपने पैरेंट्स का प्यार और समय चाहते हैं। आप इस बात को समझने की कोशिश करें। उन्हें अपना प्यार और सपोर्ट दें जिससे वो आपसे खुलकर अपने मन की बात कह सकें।

समझें बच्चे की जरूरत

आपके लिए सबसे पहले बच्चे के गुस्से के पीछे की प्रमुख वजह को जानना और समझना जरूरी है। आपको समझना होगा कि किस कारण आपका बच्चा इतनी जिद कर रहा है? कहीं वह भूखा तो नहीं? या उसे नींद तो नहीं आ रही या किसी और वजह से वह परेशान तो नहीं हो रहा है? आपका मुख्य मकसद उसकी परेशानी का हल तलाशना होना चाहिए। अगर ऐसी कोई संभावना नजर नहीं आए, तो हो सकता है वह सिर्फ आपका समय चाहता हो। बच्चे के गुस्से को अनदेखा कर कुछ वक्त सिर्फ उसके साथ बिताएं। थोड़ी देर बाद वह खुद ही सामान्य हो जाएगा।

coax your angry child,ways to coax your angry child,angry child,relationship tips,child care tips,parental tips

गले लगाएं

जब आपका बच्चा बहुत ज्यादा गुस्से में हो, तब उसे डांटने या झिड़कने से अच्छा है कि उसकी डिमांड को समझने की कोशिश करें। उसके गुस्से को अनदेखा करने से अच्छा है कि उसे प्यार से गले लगाएं । प्यार से समझाने की आपकी कोशिशों पर बच्चा हमेशा सकारात्मक प्रतिक्रिया दे, यह जरूरी नहीं है। पर, आपके ऐसा करने से उसे सुरक्षा जरूर महसूस होगी और वह जल्द ही अपना गुस्सा भूल जाएगा।

दें सकारात्मक प्रतिक्रिया

जब बच्चा जिद करे तो उस पर चीखने-चिल्लाने की जगह उसकी जिद को शांत करने की कोशिश करें। यदि वह आपकी बात मान जाए तो इसके लिए उसे सराहें और उसे कुछ ईनाम भी दें। उदाहरण के लिए बच्चे को बुखार है,लेकिन वह आइसक्रीम खाने की जिद कर रहा है। आप ऐसे में प्यार से उसे ठंडी चीज खाने के नुकसान के बारे में बताएं। यदि बच्चा जिद छोड़कर आपकी बात मान ले तो उसे शाबाशी दें और कुछ उपहार दिलवाएं।

coax your angry child,ways to coax your angry child,angry child,relationship tips,child care tips,parental tips

बच्चे को हंसाए

किसी भी चीज की दवा हंसना है। बच्चे को हंसाकर आप उसकी नाराजगी को दूर कर सकते हैं। कोशिश करें कि आप बच्चे को हंसा पाएं। उसे कोई जोक या मजाकिया वाक्या सुनाएं या उसके पेट में गुदगुदी करें।

गुस्से के नुकसान बताएं

बच्चों को अगर ये पता हो कि ऐसा व्यवहार करने पर उन्हें हानि हो सकती है तो वो गुस्सा करने की हैबिट धीरे-धीरे छोड़ने की कोशिश करेंगे और अपनी बात को प्यार से समझाने की कोशिश करेंगे। लेकिन यह ध्यान रखें कि आप उन्हें डांटने की बजाय ये बताएं कि उनके फेकने से टूटे खिलौनों को अब ठीक कौन करेगा क्योंकि ऐसा खिलौना दोबारा नहीं खरीदा जा सकता।

बच्चे का ध्यान भटकाएं

आसान शब्दों में कहा जाए, तो बच्चे की जिद को खत्म करने के लिए उसको किसी दूसरे काम में व्यस्त कर दें। उदाहरण के लिए जैसे ही मेरी भांजी चॉकलेट खाने की जिद करती है और जिद ना पूरी होने पर, वह जब जोर-जोर से चिल्लाने लगती है तो चॉकलेट से उसका ध्यान हटाने के लिए मैं टीवी पर कोई अच्छा-सा कार्टून चला देती हूं। इससे बच्चे का ध्यान भटक जाता है और चॉकलेट को लेकर पिछले एक घंटे से चल रही उसकी जिद भी बंद हो जाती है। अपने बच्चे के नखरों पर काबू पाने के लिए आप भी ऐसी ही कोई तरकीब आजमा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती