न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी बनने जा रहे हैं पहली बार पिता, इन बातों का ध्यान रखने से होगी सहूलियत

किसी भी महिला के लिए मां बनना एक सुखद अहसास होता हैं और वे खुलकर इन पलों का आनंद लेती हैं। लेकिन पुरुषों के लिए भी पिता बनना बहुत खुशी की बात होती हैं जिसे वे दिखा नहीं पाते हैं लेकिन उनके मन का हाल वे ही जानते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 9:07:09

क्या आप भी बनने जा रहे हैं पहली बार पिता, इन बातों का ध्यान रखने से होगी सहूलियत

किसी भी महिला के लिए मां बनना एक सुखद अहसास होता हैं और वे खुलकर इन पलों का आनंद लेती हैं। लेकिन पुरुषों के लिए भी पिता बनना बहुत खुशी की बात होती हैं जिसे वे दिखा नहीं पाते हैं लेकिन उनके मन का हाल वे ही जानते हैं। बच्चा आने के बाद जिस तरह एक मां की जिंदगी में बदलाव आता हैं, उसी तरह पिता को भी कई बदलाव का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे समय में नए बनने जा रहे पिता को कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं ताकि जज्बातों और जिम्मेदारी के साथ आपको सहूलियत भी मिल सकें। तो आइये जानते हैं इन बातों के बारे में।

parenting tips,parenting tips in hindi,father tips

ज़रूरी तैयारियां करें पूरी

बच्चे के जन्म लेते ही उनके लिए कई तरह की चीज़ों की ज़रूरत होने लगती है। बच्चे की ज़रूरत का सारा सामान जैसे कपड़े, खिलौने, दवाइयां, बिस्तर और कमरे को तैयार करने की कोशिश खुद भी करें और अपनी पत्नी के साथ मिलकर भी तैयारियां पूरी करवाएं, जिससे आपका जुड़ाव बच्चे से और भी ज्यादा हो सके।

बच्चे के साथ समय बिताएं


माँ तो बच्चे के साथ समय बिताती ही है लेकिन पिता के लिए भी ज़रूरी है कि वो अपने बच्चे के साथ समय बिताये। इसके लिए वो पैटर्निटी लीव भी ले सकते हैं। माँ की तरह पिता भी बच्चे की नैपी बदलने की, उसको सुलाने की, लोरी सुनाने की और अगर वो बॉटल से फीड करता है तो उसको फीड कराने की ज़िम्मेदारी निभाने में भी इंट्रेस्ट दिखाएं। ये आपको भावनात्मक तौर पर बच्चे के और भी करीब लाएगा साथ ही आपकी पत्नी की मदद भी हो सकेगी।

parenting tips,parenting tips in hindi,father tips

बच्चे के अनुसार आदतों को बदलें

न्यू बोर्न बेबी ज्यादातर दिन में सोते और रात में जागते हैं। बच्चों की इस आदत से बहुत सारे पुरुष खीज जाते हैं। आपको इन बातों से परेशान होने की ज़रूरत नहीं है बल्कि धैर्य के साथ अपनी आदतों को बच्चे के अनुसार ढालने की ज़रूरत है। अगर आपको सुबह ऑफिस जाना भी तो पत्नी के साथ एडजस्टमेंट करके बारी-बारी सोने और जागने का टाइम सेट करें। इससे आपकी पत्नी के दिल में आपके लिए रिस्पेक्ट और बढ़ेगी तो वहीं बच्चा समझदार होने पर जब ये बातें जानेगा, तो माँ की तरह आपके साथ भी उसकी फीलिंग बेहद स्ट्रांग होगी।

यादों को सहेजें


अपने बच्चे के साथ बिताये पलों की यादों को सहेजने की कोशिश करें। आज कल स्मार्ट फोन के दौर में सभी के हाथ में हर समय कैमरा रहता है। ऐसे में उन छोटे-छोटे पलों को फोटो और वीडियो के ज़रिये कैप्चर करें जो बच्चे के बढ़ते दौर में वापस देखना संभव नहीं होगा। उसके पहली बार बैठने, खड़ा होने, चलने और बोलने जैसे पलों के साथ ही उसके द्वारा की जा रही ख़ास गतिविधियों पर भी ध्यान रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत