न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को बुरी संगत से बचाना हैं तो आपको रखना होगा इन बातों का ध्यान!

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बच्चों को बुरी संगत में जाने से बचाने से बचाया जा सकता हैं। आइये जानें इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Sep 2022 6:28:57

बच्चों को बुरी संगत से बचाना हैं तो आपको रखना होगा इन बातों का ध्यान!

परवरिश के दौरान माता-पिता अपने बच्चों की संगत को लेकर परेशान रहते हैं कि उनका बच्चा कहीं गलत लोगों के साथ ना उठने-बैठने लग जाए। खासतौर से छोटे बच्चे जब अपने जीवन में गलत संगत में पड़ जाते हैं। इसका बुरा प्रभाव जीवनभर रहता हैं। बच्चों की संगत का असर उनके व्यक्तित्व और व्यवहार में दिखने लगता है। इसके लिए बच्चों से नजदीकी बढ़ाते हुए उनकी हरकतों पर नजर रखने की जरूरत होती हैं। बच्चे की संगत का अंदाजा लगने पर आप उन्हें बुरी संगत की चपेट में आने से भी बचा सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बच्चों को बुरी संगत में जाने से बचाने से बचाया जा सकता हैं। आइये जानें इसके बारे में...

tips to save your child from bad company,mates and me,relationship tips

बच्चों को पर्याप्त समय दें

बच्चों को बुरी संगत से बचाने के लिए उन्हें पर्याप्त समय जरूर देना चाहिए। अगर आप अपने बच्चे को पर्याप्त समय देते हैं तो इससे आपकी और बच्चे के बीच बॉन्डिंग अच्छी होगी। ऐसा करने से बच्चा आसानी से अपने दिल की बात आपसे करेगा और उसे किसी भी तरह की परेशानी होने पर आप उसकी मदद भी कर पाएँगे। ऐसा करने से आपका बच्चा बुरी संगत करने से भी बचेगा।

बन जाएं बच्चों के दोस्त

यूं तो हर बच्चा घर से बाहर दूसरे बच्चों से दोस्ती करता ही है। लेकिन जिन बच्चों के पैरेंट्स जरूरत से ज्यादा बिजी रहते हैं या फिर वह बच्चों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते, ऐसे बच्चे अक्सर खुद को अकेला महसूस करते हैं और वह अकेलापन दूर करने के लिए बाहर की दुनिया की तरफ ज्यादा भागते हैं। इसलिए बच्चे को गलत संगत में जाने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि पहले आप ही उनकी दोस्त बन जाएं। इससे कई लाभ होंगे। सबसे पहले तो उन्हें बाहर दोस्त बनाने की जरूरत महसूस नहीं होगी और उनके दोस्त बेहद सीमित होंगे। इसके अलावा जब उनकी आपसे बॉन्डिंग अच्छी होगी तो यकीनन वह हर बात आपसे शेयर करेगा और आपकी सुनेगा भी। इस स्थिति में आप महज अपनी बातों से ही बच्चे को किसी भी तरह की गलत संगत या बुरी आदतों से दूर रख सकती हैं।

बच्चे के दोस्तों की पूरी जानकारी रखें

बच्चे को गलत संगत से बचाने के लिए आपको उसके दोस्तों के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। इसलिए आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपका बच्चा कैसे लोगों के साथ दोस्ती रखता है। उसके दोस्त कैसे हैं। इसकी जानकारी होने पर उसके गलत संगत में जाने का खतरा कम होगा और आप उसे आसानी से गलत संगत में जाने से बचा सकते हैं। बच्चे के दोस्तों को करीब से जानने के लिए आप घर में किड्स पार्टी रख सकती हैं। बर्थडे के अलावा आप आईसक्रीम पार्टी आर्गेनाइज करें। इससे आप बच्चे के हर दोस्त से रूबरू होंगी और आप हर दोस्त के बारे में करीब से जान पाएंगी।

tips to save your child from bad company,mates and me,relationship tips

ना करें उन्हें सीधे मना

अगर आपको ऐसा लगता है कि बच्चे का कोई दोस्त ठीक नहीं है या फिर उसकी संगत में रहकर आपका बच्चा बिगड़ रहा है तो आप कभी भी सीधे ही बच्चे को उससे दूर रहने के लिए ना कहें। दरअसल, यह एक ऐसी उम्र होती है, जब आप बच्चे को कोई काम करने के लिए मना करती हैं या फिर उन्हें उनके दोस्तों से दूर होने के लिए कहती हैं तो बच्चों को आप ही गलत नजर आती हैं। ऐसे में रिश्ते में तनाव उत्पन्न होता है। इसलिए आप कभी भी सीधे तौर पर उन्हें मना ना करें। बेहतर होगा कि आप उस बच्चे की सच्चाई धीरे-धीरे अपने लाडले के सामने लेकर आएं। आप बातों ही बातों में उन्हें समझा सकती हैं कि किस तरह गलत संगत उनके जीवन के लिए खतरनाक है।

बहुत ज्यादा सख्ती से पेश न आएं

जो बच्चे ज्यादा इमोशनल होते हैं उनके साथ सख्ती से पेश न आएं। ऐसे बच्चों से आपको नर्मी बरतनी होगी। जो बच्चे ज्यादा इमोशनल होते हैं वो ज्यादा समझदार भी होते हैं, आप उन्हें कोई बात प्यार से समझाएंगे तो वो आसानी से समझ पाएंगे वहीं अगर आप सख्ती दिखाएंगे तो बात बिगड़ सकती है। बहुत ज्यादा इमोशनल बच्चे सख्ती से पेश आने की वजह से और ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती