न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से बच्चों को बनाए एक्टिव, मोबाइल स्क्रीन की जगह खेलते हुए बिताएंगे अधिकतर समय

पेरेंट्स को चाहिए की बच्चों की दिनचर्या में ऐसी आदतें विकसित की जाए कि उनका ध्यान मोबाइल की तरफ जाए ही ना और वे फिजिकल एक्टिव बने।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 6:55:24

इन तरीकों से बच्चों को बनाए एक्टिव, मोबाइल स्क्रीन की जगह खेलते हुए बिताएंगे अधिकतर समय

तकनिकी के इस दौर में बच्चे अपना अधिकतर समय मोबाइल स्क्रीन में गुजारते हैं। उसके ऊपर से कोरोना आने की वजह से बच्चों का स्क्रीन टाइम कई गुना बढ़ गया हैं। इसका प्रभाव यह हो रहा हैं कि बच्चों की फिजिकली एक्टिविटी ना के बराबर हो गई हैं जिसका असर उनके शारीरिक विकास पर पड़ना स्वभाविक हैं। ऐसे में पेरेंट्स को चाहिए की बच्चों की दिनचर्या में ऐसी आदतें विकसित की जाए कि उनका ध्यान मोबाइल की तरफ जाए ही ना और वे फिजिकल एक्टिव बने। तो आइये जानते हैं उन तरीकों के बारे में जिनसे बच्चों में ये आदतें विकसित हो सकेगी।

सीढ़ियां चढ़ने के लिए बोलें

बच्चों को एक्टिव रखने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें सीढ़ी चढ़ने के लिए कहें। इससे ना केवल बच्चे एक्टिव फील करेंगे बल्कि उनकी सुस्ती भी भाग जाएगी। ऐसे में आप बच्चे को किसी काम के लिए कह सकते हैं। या आप खुद भी उनके साथ इस एक्टिविटी को अपना सकते हैं। ऐसा करने से आप भी खुद को एक्टिव महसूस करेंगे और बच्चे आपको देख-दखकर आगे बढ़ेंगे।

parenting tips,parenting tips in hindi,child physical activity

फन एक्टिविटी

बच्चों को फिजिकली एक्टिव बनाने के लिए जरूरी है कि आप उनकी उम्र के हिसाब से उन्हें कुछ मजेदार फिजिकल एक्टिविटी के बारे में बताएं। एक्टिविटी ऐसी होनी चाहिए, जिसे करने में बच्चों को मजा आए क्योंकि अगर बच्चे का इंटरस्ट डेवलप नहीं होगा तो फिर वह उसे नहीं करेगा। ध्यान रखें कि आप कभी भी बच्चे के साथ जबरदस्ती न करें, बल्कि उसका इंटरस्ट डेवलप करने की कोशिश करें।

डिनर के बाद जाएं बाहर

आज के समय में माता-पिता डिनर के बाद टेलीविजन देखने बैठ जाते हैं। ऐसे में उन्हें देखा-देख बच्चे भी यही पैटर्न अपनाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में सबसे पहले माता-पिता को अपनी आदत बदलनी होगी। उसके बाद ही वे अपने बच्चों की आदत बदल पाएंगे। खाना खाने के बाद घूमने जाएं, जिससे ना केवल बच्चों में अच्छी आदत पैदा होगी बल्कि उनकी सुस्ती भी दूर हो जाएगी।

parenting tips,parenting tips in hindi,child physical activity

स्कूल से घर तक जाएं पैदल

अगर बच्चों का स्कूल पास है तो किसी व्हीकल लेने की बजाय उसे पैदल छोड़ने जाएं। इससे भी उसके अंदर ऊर्जा का संचार होगा और वो पैदल चलन के लिए प्रेरित होगा। बता दें कि पैदल चलने से ना केवल बच्चे की शारीरिक गतिविधि का विकास होगा ब्लकि वे एक्टिव भी रहेंगे। इससे अलग यदि आप बच्चे के साथ मार्केट जा रहे हो तो ऐसे में खुद भी पैदल जाने की कोशिश करें।

बनाएं ग्रुप

अक्सर पैरेंट्स की यह शिकायत होती है कि उनके पास समय नहीं होता और इसलिए वह उनके हाथ में फोन दे देते हैं। जिस तरह आप बच्चों की दोस्ती फोन या इंटरनेट से करवाते हैं, ठीक उसी तरह आप उनकी दोस्ती दूसरे बच्चों से करवाएं। इस तरह उनका एक ग्रुप क्रिएट होगा। जब बच्चों के पास एक अच्छा ग्रुप होगा तो यकीनन वह फिजिकली एक्टिव होंगे।

parenting tips,parenting tips in hindi,child physical activity

बच्चों की लें घर के कामों में मदद

अगर माता-पिता बच्चों की मदद घर के काम में लेंगे तो इससे ना केवल उन्हें एक्टिव रहने में मदद मिलेगी बल्कि घर के कामों में बच्चों की भागीदारी भी बढ़ेगी। ऐसे में माता-पिता बच्चों से बर्तन धुलवा सकते हैं या कार साफ करने के लिए कह सकते हैं।

डांसिंग क्लास में हिस्सेदारी

बच्चे को एक्टिव बनाने के लिए डांस क्लास आपके बेहद काम आ सकती है। कई शारीरिक गतिविधियां इसमें शामिल होती हैं, जिससे बच्चे की ना केवल एक्सरसाइज हो जाती है बल्कि वो एक्टिव भी महसूस कर सकता है। इससे अलग डांस क्लास के अलावा माता-पिता बच्चों को साइकिल के लिए भेज सकते हैं या उनसे रनिंग के लिए भी बोल सकते हैं। इससे वे एक्टिव रहने के लिए प्रेरित होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर