न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारां हादसा: मातम में बदला शादी का माहौल, डंपर की टक्कर से दो बच्चों की हुई मौत

बारां जिले के बड़ोदिया गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में डंपर की टक्कर से दो बच्चों की मौत हो गई और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से शादी का माहौल मातम में बदल गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 6:47:31

बारां हादसा:  मातम में बदला शादी का माहौल, डंपर की टक्कर से दो बच्चों की हुई मौत

बारां जिले के किशनगंज उपखंड क्षेत्र के रामगढ़ रोड स्थित बड़ोदिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह तीनों एक बाइक पर सवार थे, जिन्हें मिट्टी से भरे हुए डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर किशनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। साथ ही घायलों को किशनगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां पर दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक को गंभीर घायल होने पर बारां जिला अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक बड़ोदिया गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए ही आए थे। ऐसे में गांव का खुशियों का माहौल गमगीन हो गया।

किशनगंज थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि घटनाक्रम किशनगंज से रामगढ़ रोड पर बड़ोदिया गांव के नजदीक दोपहर 12:00 के आसपास हुआ है। इसमें बाइक सवार बच्चे रेलावन से बड़ोदिया की तरफ आ रहे थे, जबकि डंपर विपरीत दिशा में चल रहा था। इसमें डंपर ने बाइक को बड़ोदिया मोड़ के नजदीक टक्कर मार दी।

इस घटना में बड़ोदिया निवासी दिव्यांशु व अटरू थाने के जीरोद निवासी बलवंत पांचाल की मौत हो गई है। जबकि कोटा जिले के सुल्तानपुर निवासी सागर गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। इस डंपर को मौके से जप्त कर थाने पर खड़ा किया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चालक के संबंध में पड़ताल शुरू कर दी गई है। दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को भी सौंप दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?