न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं अपने बच्चों को जिम्मेदार बनाना, इन तरीकों से बदले उनका स्वभाव

किसी भी व्यक्ति के लिए सीखने का सबसे उचित समय माना जाता हैं उसका बचपन जिसमें सीखी गई बातों का अनुसरण वह जिंदगी भर करता हैं। ऐसे में बचपन से ही बच्चे जिम्मेदार बन जाते हैं तो आने वाले भविष्य में उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ती हैं और वे खुद के दम पर सफलता हासिल करने का दम रखते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Aug 2022 11:25:32

चाहते हैं अपने बच्चों को जिम्मेदार बनाना, इन तरीकों से बदले उनका स्वभाव

किसी भी व्यक्ति के लिए सीखने का सबसे उचित समय माना जाता हैं उसका बचपन जिसमें सीखी गई बातों का अनुसरण वह जिंदगी भर करता हैं। ऐसे में बचपन से ही बच्चे जिम्मेदार बन जाते हैं तो आने वाले भविष्य में उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ती हैं और वे खुद के दम पर सफलता हासिल करने का दम रखते हैं। इसके लिए माता पिता को बच्चों में छोटी उम्र से ही ऐसी आदतें डालनी चाहिए जो उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करें और दूसरों पर निर्भर ना रहने दें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पेरेंट्स को क्या करना चाहिए ताकि उनके बच्चे जिम्मेदार बन सकें। आइये जानते हैं इसके बारे में...

teaching responsibility to children,children care tips,parenting tips

खुद उदहारण बनें

बच्चों के सामने माता-पिता जिस तरह का व्यवहार करते हैं ठीक वही आदत बच्चों में भी लग जाती है। इसलिए जिद्दी और लापरवाह बच्चे की आदत सुधारने के लिए आपको पहले खुद को सुधारना जरूरी है। यदि माता-पिता खुद एक दूसरे पर अपनी जरूरतों को थोपेंगे या बच्चों के सामने लड़ेंगे तो इस माहौल में बच्चा कभी आज्ञाकारी नहीं बन सकता। ऐसे में सबसे पहले माता-पिता को एक दूसरों को समझना जरूरी है। तभी वे अपने बच्चे को जिम्मेदार बना सकते हैं।

अनुशासन सिखाएं

बच्चे हों या बड़े, जीवन में अनुशासन जरूरी है। बड़े होने पर वह एक बेहतर और स्वस्थ जीवन जिएं, इस के लिए बचपन से उन्हें अनुशासन में रहना सिखाएं। रोज सुबह समय पर उठना, फिर पूरे दिन के कामों का शेड्यूल तैयार करना और उन सभी कामों को समय पर पूरा करने की सीख अभी से बच्चों को दें। इससे बच्चों को समय और हर चीज की कीमत का पता होता है।

ख़ुद जागना सिखाएं

सुबह का वक़्त ही ऐसा होता है जब बच्चे उठने में आलस करते हैं और उन्हें बार-बार आवाज़ लगाकर या माता-पिता को ख़ुद जाकर उठाना पड़ता है। अधिकतर बच्चे स्कूल जाने के लिए माता-पिता पर ही निर्भर होते हैं। इसकी वजह बचपन से डाली गई आदत है। यदि बच्चा 13-14 साल का है तो उसे ख़ुद जागने की आदत डलवाएं। वहीं अगर स्कूल के लिए तैयार होने की बात करें तो अधिकतर बच्चों को अभिभावक ही तैयार करते हैं। उन्हें होश सम्भालने पर ख़ुद अलार्म लगाने और ख़ुद तैयार होना भी सिखाएं।

teaching responsibility to children,children care tips,parenting tips

घर के कामों में मदद करना सिखाएं

अक्सर माता-पिता सोचते हैं कि बच्चों को पूरा ध्यान पढ़ाई में हो, इसके लिए वह उन से किसी तरह का कोई काम भी करने को नहीं कहते। लेकिन ऐसा न करें। बच्चों को घर के कामों में मदद करने को कहें। उसे घर के काम भी सिखाएं। बेटा हो या बेटी, दोनों को घर की साफ सफाई करना, खुद का कमरा और चीजें व्यवस्थित करनी आनी चाहिए। बच्चे हमेशा आपके साथ नहीं रहेंगे। बड़े होकर पढ़ाई या नौकरी के लिए हो सकता हैं उन्हें आपसे दूर जाना पड़े। ऐसे में उन्हें घर के बाहर इन कामों में मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

बच्चे की गलती उसे बताएं

बच्चे को मारने-पीटने या सजा देने की बजाय अगर आप उन्हें उनकी गलतियों से अवगत कराएंगे तो वे अपनी गलती को सुधारने के लिए प्रयास करेंगे। बच्चों को सजा देने से उन्हें अपनी गलती का अहसास नहीं होता है और हो सकता है कि वे अपनी गलती को फिर से दोहराएं। लेकिन जब आप बच्चे की गलतियों पर उन्हें समझाते हैं और उनकी गलतियों से अवगत कराते हैं तो इससे उन्हें अपनी गलती का अहसास होता है। ऐसा करने से लापरवाह बच्चे जिम्मेदार होते हैं।

घड़ी देखना सिखाएं

बेहतर भविष्य के लिए समय की कद्र होना जरूरी है। बच्चे हर काम को सही समय पर करें, इसके लिए उन्हें घड़ी देखना आनी चाहिए। बच्चों को घड़ी देखना सिखाएं और समय के मुताबिक चलना भी सिखाएं।

teaching responsibility to children,children care tips,parenting tips

गलत और सही की पहचान

माता-पिता को अपने बच्चे को सही और गलत की पहचान करना सिखाना चाहिए। क्या गलत होता है और क्या सही होता है। गलत करने का क्या अंजाम हो सकता है, ये सब अगर बच्चों को पहले से पता होगा तो वह जाने-अनजाने गलत काम करने से बचेंगे।

साफ़-सफ़ाई का सबक

हर छोटे-मोटे काम की तरह ही बच्चों में कपड़े धोने की आदत भी डालना चाहिए। बच्चे जब छोटे हों तभी से उन्हें गंदे कपड़े अलग करने की आदत डलवाएं। घर में गंदे कपड़ों के लिए टब, बाल्टी या वॉशिंग मशीन हो तो उसमें डालने के लिए कहें। ऐसे में बच्चे शुरू से अपने कपड़ों के लिए ज़िम्मेदार बनेंगे। बड़े होने पर उन्हें अपने कपड़ों को ख़ुद धोने के लिए कहें। छोटे बच्चों को अपने झूठे बर्तन सिंक में रखने और खाना न छोड़ने की सीख दें। यदि बच्चे बड़े हैं तो कभी-कभी उन्हें अपने झूठे बर्तन ख़ुद साफ़ करने के लिए भी कहें। कुल मिलाकर बात यह है कि बच्चों को हर काम किया कराया मिल जाएगा तो वे ज़िम्मेदारी उठाना और मेहनत करना दोनों से दूर भागेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती