Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'सैयारा' ने जी-जान लगाई फिर भी बॉबी देओल की फिल्म ने लूटी महफिल, महज 4 दिन में छू लिया 100 करोड़ का आंकड़ा

सैयारा और हरि हर वीरा मल्लू दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। जहां सैयारा ग्लैमर और इमोशंस से दर्शकों को लुभा रही है, वहीं हरि हर वीरा मल्लू अपनी दमदार कहानी और परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींच रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 9:30:04

'सैयारा' ने जी-जान लगाई फिर भी बॉबी देओल की फिल्म ने लूटी महफिल, महज 4 दिन में छू लिया 100 करोड़ का आंकड़ा

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने जहां ज़ोरदार प्रचार और भव्य प्रजेंटेशन के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी, वहीं बॉबी देओल और पवन कल्याण की ऐतिहासिक एक्शन फिल्म हरि हर वीरा मल्लू ने चुपचाप दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हरि हर वीरा मल्लू ने रिलीज के महज चार दिनों में धमाकेदार कमाई कर सबको चौंका दिया। वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ के पार पहुंच चुका है, जबकि भारत में इसने 75 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

दूसरी ओर, सैयारा की भी रफ्तार कम नहीं है। 18 जुलाई को थिएटर्स में आई इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं भारत में इसकी कमाई 250 करोड़ के नजदीक पहुंच चुकी है। सैयारा अपने ग्लैमर, म्यूजिक और इमोशनल प्लॉट की वजह से दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही है।

बॉक्स ऑफिस एनालिस्ट 'सैकनिल्क' के ताजा आंकड़ों के अनुसार, हरि हर वीरा मल्लू ने रविवार यानी रिलीज के चौथे दिन 11 करोड़ की कमाई की, जिससे भारत में कुल नेट कलेक्शन 75.65 करोड़ तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड टोटल 100 करोड़ से ऊपर निकल चुका है। हालांकि फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ बताया गया है, जिसे छूने के लिए अभी फिल्म को लंबा रास्ता तय करना होगा।
अगर चार दिनों की कुल कमाई पर नज़र डालें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए 12.75 करोड़ की कमाई कर ली थी। पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 34.75 करोड़ रहा। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 8 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को 9.15 करोड़ की कमाई की। खास बात ये रही कि तेलुगू भाषा में फिल्म को सबसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है, जिससे क्षेत्रीय बाजार में भी फिल्म को मजबूती मिली।

सैयारा की बात करें तो फिल्म के दसवें दिन का कलेक्शन 31.18 करोड़ रहा। इसके साथ भारत में इसका नेट टोटल 248.43 करोड़ तक पहुंच गया है जबकि ग्रॉस कलेक्शन 260.7 करोड़ के करीब है। वर्ल्डवाइड आंकड़े 350 करोड़ को पार कर चुके हैं। फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है और युवा दर्शकों के बीच यह खासा लोकप्रिय हो रही है।

कुल मिलाकर, जहां एक ओर सैयारा ने प्रचार और ब्रांडिंग के दम पर अपने लिए बड़ा दर्शक वर्ग बनाया, वहीं हरि हर वीरा मल्लू ने कंटेंट और परफॉर्मेंस के दम पर दर्शकों की सराहना बटोरी है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले में हैं और आगे किसका पलड़ा भारी रहेगा, यह देखने वाली बात होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका