न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार, शाहरुख की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को पछाड़ रचा नया इतिहास

अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। रोमांस और कमाई के मामले में इसने शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को भी पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड बनाया है। जानिए फिल्म के 10 दिन के कलेक्शन और सफलता की पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 8:28:51

‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार, शाहरुख की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को पछाड़ रचा नया इतिहास

अहान पांडे ने अपनी पहली ही फिल्म 'सैयारा' के साथ बॉलीवुड में जोरदार दस्तक दी है। अनीत पड्डा के साथ उनकी रोमांटिक जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्म ने न सिर्फ धुआंधार शुरुआत की, बल्कि लगातार रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने रोमांस के किंग शाहरुख खान की हिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' को भी पीछे छोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने दसवें दिन लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, ये आंकड़े अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुए हैं, लेकिन अगर ये अनुमान सही बैठते हैं, तो 'सैयारा' का कुल कलेक्शन अब 247.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यानी फिल्म अब उन गिने-चुने रोमांटिक ब्लॉकबस्टर में शामिल हो गई है जो दस दिन के भीतर 240 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।

शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' भी पीछे छूटी

2013 में आई रोहित शेट्टी निर्देशित ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने अपने समय में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था और इसका लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 227 करोड़ रुपये था। शाहरुख और दीपिका की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। लेकिन अब लगभग एक दशक बाद, 'सैयारा' ने यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ‘सैयारा’ ने अपने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 26 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़, पांचवें दिन 25 करोड़, छठे दिन 21.5 करोड़ और सातवें दिन 19 करोड़ रुपये रही। यानी पहले हफ्ते का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 172.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

दूसरे हफ्ते की भी धमाकेदार शुरुआत

फिल्म की लोकप्रियता दूसरे हफ्ते में भी कम नहीं हुई। आठवें दिन ‘सैयारा’ ने 18 करोड़, नौवें दिन 26.5 करोड़, और अब दसवें दिन अनुमानित 30 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको चौंका दिया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि 'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस अभियान अभी लंबा चलने वाला है।

‘सैयारा’ को YRF (यशराज फिल्म्स) ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशन की कमान संभाली है मोहित सूरी ने। कहानी, संगीत और अभिनय – तीनों मोर्चों पर फिल्म ने लोगों के दिलों को छुआ है। फिल्म की भावनात्मक गहराई और युवा जोड़ी की केमिस्ट्री हर आयु वर्ग के दर्शकों को प्रभावित कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी