न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरिद्वार: भगदड़ के बाद सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए खुला मनसा देवी मंदिर, सीढ़ियों वाला मार्ग बंद

रविवार को मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना के बाद सोमवार को मंदिर एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। सावन के सोमवार होने के चलते आज भी मंदिर में भारी भीड़ देखी जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 10:09:53

हरिद्वार: भगदड़ के बाद सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए खुला मनसा देवी मंदिर, सीढ़ियों वाला मार्ग बंद

हरिद्वार। रविवार को मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना के बाद सोमवार को मंदिर एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। सावन के सोमवार होने के चलते आज भी मंदिर में भारी भीड़ देखी जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सख्त इंतज़ाम किए गए हैं।

रविवार को हुई भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 30 से अधिक घायल हुए थे। इस घटना के बाद प्रशासन ने मंदिर की आवाजाही व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था दोबारा न हो।

पैदल मार्ग पर पाबंदी और नया ट्रैफिक प्लान

सबसे बड़ा बदलाव सीढ़ियों वाले पारंपरिक पैदल मार्ग को लेकर किया गया है। प्रशासन ने इस रास्ते को फिलहाल श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए बंद कर दिया है। अब मंदिर तक पहुंचने और वापस लौटने के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिससे भीड़ एक जगह पर न रुके और अव्यवस्था न फैले।

पुलिस तैनाती और बैरिकेडिंग से व्यवस्था मजबूत

मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य गर्भगृह तक अब हर मोड़ पर पुलिस बल तैनात है। रविवार को पुलिस तैनाती सीमित होने के कारण भीड़ को संभालना मुश्किल हुआ था, लेकिन अब हर चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। शुरुआती बैरिकेडिंग से ही श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की भीड़ अब भी बेहिसाब

हालांकि प्रशासन के प्रयासों के बावजूद आज भी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह बैरिकेडिंग और कंट्रोल ज़ोन के बावजूद परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। पुलिस का प्रयास है कि ज्यादा भीड़ होने पर श्रद्धालुओं को पहले ही रोक दिया जाए।

राजनीतिक प्रतिक्रिया और मुआवज़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री धामी ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सोमवार को उन्होंने हरिद्वार और ऋषिकेश के अस्पतालों में घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती