न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को इस तरह सिखाएं लैंगिक समानता, करेंगे एक-दूसरे का सम्मान

वर्तमान समय में पुरुष और महिलाएं दोनों कदम से कदम बढ़ाकर आगे बढ़ रहे हैं और सफलता की उंचाइयों को चूम रहे हैं। लेकिन आज भी कई लोग ऐसे हैं जो पुरुष प्प्रधान समाज को तवज्जो देते हैं और महिलाओं को वह सम्मान नहीं देते हैं जिनकी वे हकदार हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 11:32:13

बच्चों को इस तरह सिखाएं लैंगिक समानता, करेंगे एक-दूसरे का सम्मान

वर्तमान समय में पुरुष और महिलाएं दोनों कदम से कदम बढ़ाकर आगे बढ़ रहे हैं और सफलता की उंचाइयों को चूम रहे हैं। लेकिन आज भी कई लोग ऐसे हैं जो पुरुष प्प्रधान समाज को तवज्जो देते हैं और महिलाओं को वह सम्मान नहीं देते हैं जिनकी वे हकदार हैं। आज के समय में भी लैंगिक समानता नहीं दिखाई देती हैं जो कि कहीं ना कहीं समाज और देश के लिए नुकसानदायक हैं। हांलाकि इसकी सोच घर से ही शुरू होती हैं जहां सोचते हैं कि लड़का होगा तो बुढ़ापे का सहारा बनेगा और लड़की होगी तो बात उसकी शादी पर आकर रुक जाती है। इस तरह जन्म से पहले ही हम उन्हें दायरे में बांध देते हैं और यही भाव उन्हें मर्द और औरत बना देता है। लेकिन लड़का हो या लड़की दोनों को सीखने और बढ़ने के समान अवसर देना आज के ज़माने की ज़रूरत है। इसके लिए आपको अपने बच्चों को उनके बचपन से ही लैंगिक समानता का महत्व सिखाना होगा और उसके लिए यहां बताए जा रहे तरीके अपना सकते हैं।

teach children gender equality

किचन के काम में बराबरी

अक्सर हम किताबों में पढ़ते आए कि सीता खाना बनाती है और राम बाहर खेलने जाता है। लेकिन जैसे-जैसे फेमिनिज्म ने आवाज बुलंद करनी शुरू की तब ऐसी भेदभाव वाली सामग्री को कितीबों से दूर किया गया। आपके घर में लड़का और लड़की दोनों ही बच्चे हैं तो आप दोनों से ही किचन का काम करवाएं। लड़की सिर्फ वो लड़की है इसलिए आप उसे घर के तौर तरीके समझाना चाहते हैं तो ऐसा न करें। बल्कि आप लड़कों को भी खाना बनाना, सफाई करना आदि कामों को सिखाएं। इससे अगर बच्चे कभी घर से बाहर भी निकलते हैं तो स्वतंत्र रूप से अपना जीवन निर्वाह कर लेंगे। अगर उन्हें घरेलू काम नहीं आते हैं तो वे हमेशा दूसरों पर निर्भर रहेंगे। तो शुरुआत आप किचन के काम में बराबरी लाकर कर सकते हैं। आपकी परवरिश के तरीके से जेंडर की समझ बनेगी।

दोनों को सिखाएं एक-से काम

हम बच्चे की परवरिश, बच्चे की तरह करें। खिलौनों से लेकर उनके साथ बातचीत के शब्दों पर भी ध्यान दें। लड़का-लड़की सभी खाना खाते हैं तो रसोईघर का काम दोनों को सिखाएं। यदि बच्चों को ऐसी कविताएं सिखाई जा रही हैं, जहां किसी एक लिंग के साथ कोई विशेष काम जोड़ा जा रहा है तो उसका विरोध करें। जीवन स्त्री-पुरुष दोनों के लिए आसान बनाएं। पोछा मारना, बर्तन धोना, टेबल साफ करना, भोजन के बाद बर्तन उठाना जैसे काम का बंटवारा कर दें। इसी तरह बाजार के कामों की भी बारी लगा दें।

जेंडर पर बात करें

किसी भी बदलाव की शुरुआत बातचीत से होती है। अगर आप लैंगिक रूप से समान समाज चाहते हैं। अपने और अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप घर में बच्चों के साथ जेंडर इक्वैलिटी पर बात करें। इस बातचीत से बच्चों के मन में जेंडर शब्द जाएगा। इस शब्द से वे आगे कहानी समझेंगे। इस शब्द से रूबरू होने के बाद उन्हें जेंडर इक्वैलिटी कोई नई बात नहीं लगेगी। इस तरह से ऐसे बच्चे जब आगे बढ़ेंगे तो उन घरों में गैरबराबरी कम दिखाई देगी।

teach children gender equality

कपड़ों को लेकर रोक-टोक नहीं

अक्सर देखा जाता है कि मांएं बेटे पर तो तो किसी भी तरह के कपड़े पहनने पर रोक नहीं लगाती लेकिन लड़कियों को हमेशा ही एक मर्यादा में बांधा जाता है। इससे बेटे शादी के बाद पत्नी पर रोब डालते हैं कि उन्हें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए, उनकी लेंथ कितनी हो आदि। ऐसे में अगर आप बेटे को कपड़े पहनने की आजादी दे रही हैं तो दोनों को दें।

बच्चों को जेंडर पर बोलना सिखाएं

देश में लैंगिक समानता तभी आ सकती है जब हम अपने बच्चों को जेंडर की सीख दें और उन्हें उस पर बोलने के तैयार करें। यही बच्चे बड़े होकर जब महिला अधिकारों के पैरोकार बनेंगे या महिलाओं को सिर्फ घर की दहलीज तक सीमित नहीं रखेंगे तब वे उन्हें बोलने लायक बनाएंगे साथ ही ऐसे ही लोग देश को समान रूप से आगे बढ़ाएंगे। लेकिन जेंडर की समानता के साथ-साथ सरकारों को भी ऐसे अवसर पैदा करने पड़ेंगे कि जेंडर की समझ से पैदा हुए बच्चों को भविष्य में बराबर अवसर मिलें। वे कहीं मात न खा जाएं।

रूढ़ियों के खिलाफ लड़ें

आपको सिर्फ खुद से ही नहीं बल्कि अपने परिवार से भी रूढ़ियों को खत्म करना होगा। बच्चों को भी ऐसी रूढ़ियों को तोड़ने की सीख देनी होगा। हमें अपने बच्चों को यह समझाना होगा कि लड़का और लड़की में कोई अंतर है। आप लड़के हैं और आप लड़की हैं यह फर्क हमें समाज ने सिखाया है। हमें अपने बच्चों को यह समझाना होगा कि शरीर की ताकत सिर्फ पुरुषों के पास नहीं होती है बल्कि लड़कियों के पास भी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस