न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका-रणवीर की बेटी का वीडियो वायरल, मची हलचल, इस एक्ट्रेस ने जयपुर में छेड़छाड़ करने वाले को ललकारा

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी का आगमन हो चुका है। उन्होंने शादी के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 2:51:00

2 News : दीपिका-रणवीर की बेटी का वीडियो वायरल, मची हलचल, इस एक्ट्रेस ने जयपुर में छेड़छाड़ करने वाले को ललकारा

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी का आगमन हो चुका है। उन्होंने शादी के 6 साल बाद पिछले साल 8 सितंबर को बेटी दुआ का स्वागत किया था। तब से अब तक दोनों ने अपनी नन्हीं परी के चेहरे को रिवील नहीं किया है। वे दुआ को मीडिया और सोशल मीडिया से बचाकर रखते हैं और उन्होंने ‘नो फोटो पॉलिसी’ अपनाई हुई है। हालांकि हाल ही में गलती से दुआ का चेहरा सामने आ गया, जिससे हलचल मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इवेंट के दौरान दीपिका बेटी को गोद में लिए दिखाई दीं। दुआ इस दौरान नीले रंग के को-ऑर्ड सेट में नजर आईं।

वीडियो में देखा गया कि दीपिका कैमरे के पीछे मौजूद व्यक्ति से थोड़ी नाराज नजर आईं, जबकि उनकी बेटी मासूमियत से इधर-उधर देख रही थी। बताया जाता है कि दीपिका ने तुरंत रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा, क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी का चेहरा सबके सामने आए। वीडियो सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो गया। कुछ फैंस ने दुआ की क्यूटनेस की जमकर तारीफ करते हुए उसे रणवीर की ‘कार्बन कॉपी’ बताया। वहीं दूसरी तरफ, कई लोगों ने वीडियो अपलोड करने वाले पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दीपिका और उनकी बेटी की प्राइवेसी का उल्लंघन है।

बढ़ते विरोध के चलते आखिरकार वीडियो को हटा लिया गया। गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने शुरुआत से ही पैपराजी से बेटी की तस्वीरें नहीं लेने की अपील की थी। दोनों ने दुआ को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। बता दें कि बीते कुछ सालों में कई सेलेब्रिटी ने नो-फोटो पॉलिसी अपनाई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी अभी तक अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय का चेहरा नहीं दिखाया है। वे भी इस चक्कर में कई दफा पैपराजी पर भड़क जाते हैं।

deepika padukone,actress deepika padukone,ranveer singh,deepika ranveer,dua,dua video viral,daisy shah,actress daisy shah

डेजी शाह ने कहा, हम जयपुर की एक हवेली में एक गाने की शूटिंग कर रहे थे…

एक्ट्रेस डेजी शाह इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में देखा गया था। हाल ही में डेजी ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटनाओं का जिक्र किया। डेजी ने हॉटरफ्लाई से बातचीत में कहा कि डोम्बिवली में मेरे साथ कई बार ऐसा हुआ कि जब मैं फुटपाथ पर चल रही थी और मेरे साथ गुजरने वाले एक शख्स ने मुझे बेहद बुरी तरह से छुआ। और जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो समझ नहीं आया कि वह कौन था। क्योंकि वह इलाका भीड़भाड़ वाला था। इसी तरह हम जयपुर की एक हवेली में एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। यह बेहद प्रसिद्ध स्थान है।

टूरिस्ट स्पॉट है। लेकिन वहां आने-जाने का दरवाजा एक ही है। भीड़ में लगभग 500 लोग और कुछ 200 डांसर्स थे। जब उन्होंने पैकअप का ऐलान किया तो हर कोई गेट की ओर भागने लगा और भीड़ में से किसी ने मेरी पीठ पर हाथ फेरा। जब हम सब बाहर आ गए तो एक लोकल व्यक्ति ने धमकी दी और कहा कि 'मैं तुम्हे देख लूंगा।' मैंने कहा-'हां देख लेना।' मैंने उस इंसान को इसलिए हिट किया, क्योंकि वह ठीक से बात नहीं कर रहा था। और वह ऐसा सिर्फ इसलिए कर रहा था, क्योंकि मैं लड़की थी।

आओ मुझसे बहादुरी से सामना करो। कायरों की तरह भीड़ में क्यों छुप रहे हो। अपना चेहरा दिखाओ और फिर कुछ करने की हिम्मत करो। डेजी सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ से चर्चा में आई थीं। हाल ही में खबर सामने आ रही थी कि डेजी ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि डेजी ने खुद इस खबर से इंकार कर दिया था कि ऐसा कुछ नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह