न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा के अकाउंट को फेक मान रहा लिंक्डइन, एक्ट्रेस ने की अपील, ‘जटाधारा’ से दिव्या का फर्स्ट लुक आउट

दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। अपनी अदाकारी के दम पर श्रद्धा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 1:46:28

2 News : श्रद्धा के अकाउंट को फेक मान रहा लिंक्डइन, एक्ट्रेस ने की अपील, ‘जटाधारा’ से दिव्या का फर्स्ट लुक आउट

दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। अपनी अदाकारी के दम पर श्रद्धा ने लोगों का दिल जीता है। श्रद्धा की फिल्म आए एक साल हो गया है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। श्रद्धा की पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ सुपरहिट रही थी। इसमें राजकुमार राव के साथ श्रद्धा की जोड़ी खूब जमी थी। श्रद्धा को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बीच श्रद्धा ने शनिवार (23 अगस्त) को बताया कि लिंक्डइन उनके प्रोफाइल को फेक बता रहा है।

उन्होंने लिंक्डइन को टैग करते हुए अनुरोध किया कि वह उनके अकाउंट को फेक बताना बंद करे। उनका ये अनुरोध काफी मजेदार था। श्रद्धा को ऑनलाइन गड़बड़ी का सामना करना पड़ा है। उन्हें पता चला कि उनका वेरिफाइड लिंक्डइन अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे वह असमंजस में हैं। उन्होंने मदद के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “डियर लिंक्डइन, मैं अपना अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रही हूं क्योंकि लिंक्डइन इसे फेक मान रहा है। क्या कोई मेरी मदद कर सकता है?

अकाउंट सेटअप, प्रीमियम और वेरिफाइड है, फिर भी कोई इसे नहीं देख सकता। मैं अपनी उद्यमशीलता की यात्रा साझा करना चाहती हूं, लेकिन अकाउंट को चालू करना अपने आप में एक यात्रा बन गई है।” बता दें श्रद्धा ने साल 2010 में ‘तीन पत्ती’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें साल 2013 में रोमांटिक म्यूजिकल मूवी ‘आशिकी 2’ से खास पहचान मिली, जिसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर थे।

दिव्या खोसला कुमार ने कहा, ‘जटाधारा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि…

सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू स्टारर ‘जटाधारा’ में एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ‘सितारा’ के किरदार में नजर आएंगी। मेकर्स ने सुधीर बाबू और सोनाक्षी के बाद फिल्म से दिव्या का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। दिव्या का यह लुक फिल्म की भव्यता और रहस्य को दिखाता है। दिव्या हरे रंग की साड़ी और आइवरी ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें ‘जटाधारा’ एक पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म है, जो भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ी हुई है। इसे मॉडर्न नजरिए के साथ दिखाया गया है।

हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे ऑडियंस से खूब सराहना मिली है। ‘जटाधारा’ को लेकर दिव्या ने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है, जो हमारी पौराणिकता से जुड़ा है, लेकिन इसे इतने बड़े पैमाने और विजन के साथ दिखाया गया है कि यह ग्लोबल लगती है। ‘सितारा’ का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत संतोषजनक रहा है। मैं प्रेरणा अरोड़ा की बहुत प्रशंसा करती हूं, जो लगातार भव्य और भावनात्मक कहानियां लेकर आती हैं।

‘जटाधारा’ को जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत किया गया है और इसे उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल और प्रेरणा अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा को-प्रोड्यूसर हैं। क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर भाविनी गोस्वामी हैं। फिल्म का संगीत जी म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। दिव्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब नील नितिन मुकेश के साथ कॉमेडी थ्रिलर ‘एक चतुर नार’ में दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह