न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेड और मार्श की जोड़ी ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में जड़ी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श ने इतिहास रच दिया। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 250 रनों की विशाल साझेदारी कर डाली। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप बन गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 4:04:27

हेड और मार्श की जोड़ी ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में जड़ी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में खेले जा रहे वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श ने इतिहास रच दिया। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 250 रनों की विशाल साझेदारी कर डाली। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप बन गई है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के विक्रम सोलंकी और मार्कस ट्रेस्कोथिक के नाम था, जिन्होंने 2003 में द ओवल मैदान पर 200 रनों की साझेदारी की थी। भारतीय जोड़ी सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने 2001 में 193 रन जोड़े थे, वहीं वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल और क्रिस गेल ने 2004 में इसी स्कोर की साझेदारी की थी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

—250 रन – ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया), मैके, 2025

—200 रन – विक्रम सोलंकी और मार्कस ट्रेस्कोथिक (इंग्लैंड), द ओवल, 2003

—193 रन – सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर (भारत), जोहान्सबर्ग, 2001

—193 रन – शिवनारायण चंद्रपॉल और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), जोहान्सबर्ग, 2004

इतना ही नहीं, यह कारनामा वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ियों के लिए पांचवीं बार हुआ है, जब उन्होंने 250 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी की हो।

ऑस्ट्रेलिया की वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

—284 रन – ट्रैविस हेड और डेविड वार्नर बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2017

—269 रन – ट्रैविस हेड और डेविड वार्नर बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 2022

—259 रन – मिचेल मार्श और डेविड वार्नर बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2022

—258 रन* – एरोन फिंच और डेविड वार्नर बनाम भारत, वानखेड़े, 2020

—250 रन – ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025

इस मुकाबले में दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शतक भी जमाए। ट्रैविस हेड ने मात्र 103 गेंदों पर 17 चौके और 5 छक्के जड़कर 142 रनों की पारी खेली। वहीं, मिचेल मार्श ने भी दमदार बल्लेबाजी करते हुए 100 रनों का योगदान दिया, जिसमें उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले।

यह वनडे क्रिकेट में आठवीं बार है जब ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स ने एक ही मैच में शतक जमाया हो। हेड और मार्श की इस ऐतिहासिक साझेदारी ने न केवल दर्शकों को रोमांचित किया बल्कि ऑस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुआत भी दिलाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत