करण जौहर ने बेटे को कहा ‘नेपो बेबी’, मासूम ने दिया मज़ेदार जवाब – वीडियो हुआ वायरल
करण जौहर ने बेटे यश जौहर को मजाक में कहा ‘नेपो बेबी’, जिस पर यश ने दिया मासूम और मजेदार जवाब। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस कर रहे हैं प्यार की बरसात।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Sun, 24 Aug 2025 2:15:21
बॉलीवुड के नामचीन निर्देशक और निर्माता करण जौहर हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्सर लोग उन्हें नेपोटिज़्म के मुद्दे पर निशाने पर लेते हैं। इस बार भी सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हो रही है, लेकिन वजह थोड़ी अलग है – उनकी अपनी ही फैमिली का एक वीडियो।
यश जौहर का क्यूट जवाब
करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने बच्चों के वीडियो व तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे यश जौहर का एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में यश ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनकर दिखाई दे रहे हैं। करण उनसे मजाक में पूछते हैं – “क्या तुम नेपो बेबी हो?” इस पर यश मासूमियत से जवाब देते हैं – “हां, लेकिन मैं लॉन्च होना नहीं चाहता।” इस छोटे से जवाब ने न सिर्फ करण की बोलती बंद कर दी बल्कि यूज़र्स का दिल भी जीत लिया।