न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुजारा के 5 धाकड़ रिकॉर्ड: कहीं कोहली से आगे तो कहीं द्रविड़ को भी छोड़ा पीछे

चेतेश्वर पुजारा का करियर सिर्फ रन और आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी गिनती टेस्ट क्रिकेट की असली आत्मा को जीवित रखने वाले खिलाड़ियों में होती है। उनके ये रिकॉर्ड आने वाली पीढ़ियों को हमेशा यह याद दिलाते रहेंगे कि क्रिकेट सिर्फ आक्रामकता का नहीं, बल्कि धैर्य, संयम और जज्बे का भी खेल है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 3:37:12

पुजारा के 5 धाकड़ रिकॉर्ड: कहीं कोहली से आगे तो कहीं द्रविड़ को भी छोड़ा पीछे

भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की ‘दीवार’ माने जाने वाले पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए और कई ऐतिहासिक जीत में अपनी अहम भूमिका निभाई।

अपने करियर में उन्होंने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान बनाए जो उन्हें विराट कोहली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों से भी आगे ले जाते हैं। आइए, नज़र डालते हैं पुजारा के उन 5 धाकड़ रिकॉर्ड्स पर जो उनके करियर को हमेशा यादगार बनाएंगे।

टेस्ट मैच के पांच दिन बल्लेबाजी

चेतेश्वर पुजारा पिछले 40 सालों में ऐसे इकलौते भारतीय बल्लेबाज बने, जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच के सभी 5 दिन बल्लेबाजी की। उन्होंने यह कारनामा 2017 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक केवल 13 बल्लेबाज ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

जीत में 50+ स्कोर — कोहली और लक्ष्मण से आगे

पुजारा टेस्ट मैच जीत में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 36 बार यह उपलब्धि हासिल की है। इस मामले में वह विराट कोहली और वीवीएस लक्ष्मण (30 बार) से आगे हैं। उनसे ऊपर सिर्फ सचिन तेंदुलकर (44) और राहुल द्रविड़ (38) हैं।

सबसे ज्यादा SENA टेस्ट जीत का हिस्सा

SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में भारतीय टेस्ट जीत की बात हो तो पुजारा सबसे आगे हैं। वह 11 बार भारत की SENA जीत का हिस्सा रहे। उनके बाद जसप्रीत बुमराह (10) का नंबर आता है।

एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का भारतीय रिकॉर्ड

पुजारा के नाम एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का भारतीय रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 525 गेंदों का सामना किया था। इस मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ (495 गेंद, पाकिस्तान 2004) को भी पीछे छोड़ दिया।

फर्स्ट क्लास में 18 दोहरे शतक

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पुजारा ने 18 डबल सेंचुरी लगाई हैं। वह इस मामले में भारत के टॉप बल्लेबाज हैं और ओवरऑल लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड महान डॉन ब्रैडमैन (37) के नाम है।

चेतेश्वर पुजारा का करियर सिर्फ रन और आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी गिनती टेस्ट क्रिकेट की असली आत्मा को जीवित रखने वाले खिलाड़ियों में होती है। उनके ये रिकॉर्ड आने वाली पीढ़ियों को हमेशा यह याद दिलाते रहेंगे कि क्रिकेट सिर्फ आक्रामकता का नहीं, बल्कि धैर्य, संयम और जज्बे का भी खेल है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत