न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भ्रष्टाचारियों को बनाया सीएम-डिप्टी सीएम, प्रियंका चतुर्वेदी का भाजपा पर सीधा वार

शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचारियों को सीएम-डिप्टी सीएम बनाया और ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 4:34:18

भ्रष्टाचारियों को बनाया सीएम-डिप्टी सीएम, प्रियंका चतुर्वेदी का भाजपा पर सीधा वार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी कानून का सहारा लेकर भाजपा असल में विपक्ष की आवाज़ दबाने की रणनीति बना रही है। प्रियंका ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जो पार्टी खुद भ्रष्ट नेताओं को बड़े-बड़े पदों पर बैठाती है, वह दूसरों को कैसे कटघरे में खड़ा कर सकती है? उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार दोनों ही ऐसे नेता हैं, जिनपर पहले भाजपा ने ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।

“चक्की पीसिंग” से लेकर सत्ता की सीढ़ियों तक

प्रियंका चतुर्वेदी ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि भाजपा ने कभी इन नेताओं पर “चक्की पीसिंग-पीसिंग” जैसे तंज कसे थे और बाद में उन्हीं को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बना दिया गया। उन्होंने कहा कि ये तो महज़ दो उदाहरण हैं, ऐसे कई मामले हैं जिनसे भाजपा का दोहरा चेहरा सामने आता है। उन्होंने आगे कहा कि आज ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां भाजपा मुख्यालय से ही काम करती प्रतीत होती हैं। विपक्षी नेताओं पर झूठे केस थोपकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। चाहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हों या झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन – दोनों इसके शिकार हुए हैं।

भाजपा के चुनावी नारे पर चुटकी

प्रियंका ने भाजपा के चुनावी वादों और नारों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का नारा था – “चार सौ पार”। साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया था कि भाजपा “वन नेशन, वन पार्टी” की ओर बढ़ रही है। लेकिन नतीजों ने उनकी सारी हवा निकाल दी और असलियत सामने आ गई। चतुर्वेदी का कहना है कि भाजपा अब चुनाव आयोग और नए कानून का सहारा लेकर विपक्ष को पूरी तरह खत्म करने की साजिश रच रही है।

विपक्षी नेताओं का बचाव

प्रियंका ने तर्क दिया कि जिन नेताओं को ईडी-सीबीआई ने आरोपों के आधार पर जेल में डाल दिया था, वे सभी अदालत से बाइज्जत बरी होकर बाहर आए। उन्होंने नाम गिनाए – संजय राउत, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह। उन्होंने कहा कि ये उदाहरण साफ करते हैं कि भाजपा केवल डर और एजेंसियों के दम पर विपक्ष को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन सच्चाई लंबे समय तक छिप नहीं सकती।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज