न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मुझे कोई अफसोस नहीं' – पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी विपिन भाटी का हैरान करने वाला बयान

ग्रेटर नोएडा में दहेज की मांग को लेकर पत्नी निक्की भाटी को जिंदा जलाने वाले आरोपी पति विपिन भाटी ने गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला बयान दिया – मुझे कोई अफसोस नहीं। जानें पूरी घटना, वायरल वीडियो और परिवार के आरोप।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 4:12:15

'मुझे कोई अफसोस नहीं' – पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी विपिन भाटी का हैरान करने वाला बयान

ग्रेटर नोएडा की एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। दहेज की लालसा में पत्नी निक्की भाटी को जिंदा जलाने के आरोपी पति विपिन भाटी ने गिरफ्तारी के बाद ऐसा बयान दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पुलिस की हिरासत में मौजूद विपिन ने अस्पताल से मीडिया से बात करते हुए कहा – “मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने उसे नहीं मारा, वह खुद ही मरी है। पति-पत्नी में झगड़े होना आम बात है।” उसके इस बयान ने लोगों में आक्रोश और बढ़ा दिया है। दरअसल, गुरुवार देर रात विपिन और उसके परिवार पर आरोप है कि उन्होंने निक्की को बेरहमी से पीटा और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पुलिस एनकाउंटर की नौबत

निक्की की हत्या के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन रविवार को जब विपिन ने हिरासत से भागने की कोशिश की तो पुलिस को गोली चलानी पड़ी। उसके पैर में गोली लगी और फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

सोशल मीडिया पर वायरल खौफनाक वीडियो

इस सनसनीखेज घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि विपिन और घर की एक महिला निक्की को बाल पकड़कर घसीट रहे हैं। वहीं एक और वीडियो में बेटे का बयान सुना जा सकता है, जिसमें वह कहता है – “पापा ने मम्मी को थप्पड़ मारा और फिर कुछ डालकर आग लगा दी।” सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मां को जिंदा जलाने की घटना उसके बच्चों के सामने हुई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूटी सांसें

जानकारी के मुताबिक निक्की की बहन कंचन उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल लेकर गई थी। वहां से उसे तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

शिकायत और केस दर्ज

निक्की की बहन कंचन की तहरीर पर पुलिस ने पति विपिन, सास, ससुर और देवर पर केस दर्ज कर लिया है। कंचन का कहना है कि साल 2016 में उनकी और निक्की की शादी एक ही परिवार में हुई थी। निक्की की शादी विपिन से और उनकी खुद की शादी विपिन के भाई रोहित से कराई गई थी।

दहेज की लगातार मांग

कंचन का आरोप है कि शादी में उन्हें एक एसयूवी गाड़ी दी गई थी। इसके बावजूद ससुराल वालों ने बार-बार दहेज मांगा। बाद में एक और गाड़ी दी गई, लेकिन फिर भी उनकी लालसा खत्म नहीं हुई और उन्होंने 35 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर डाली। कंचन का कहना है कि निक्की को ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित करते थे और उसी रात उसे पेट्रोल डालकर जला दिया गया। बीच-बचाव करने गईं कंचन को भी मारा-पीटा गया।

निक्की के पिता की मांग

इस दर्दनाक घटना के बाद निक्की के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि विपिन भाटी का एनकाउंटर किया जाए। उनका कहना है कि “जिस तरह मेरी बेटी को घर में जिंदा जलाया गया, उसी तरह आरोपी के घर को भी मटियामेट कर दिया जाना चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल