न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कई बार अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं सिंगल चाइल्ड, परवरिश के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

इसके लिए जरूरी हैं कि सिंगल चाइल्ड की पेरेंटिंग करते समय माता-पिता कुछ बातों पर विशेष ध्यान दें ताकि बच्चा खुद को अकेला ना महसूस करें। आइए यहां जानते हैं सिंगल चाइल्ड की परवरिश से जुड़े टिप्स।

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 14 Dec 2022 4:16:05

कई बार अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं सिंगल चाइल्ड, परवरिश के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

आज के इस बदलते जमाने में हर चीज में बदलाव देखने को मिल रहा हैं और यह बदलाव बच्चों की परवरिश में भी दिखाई दे रहा हैं। पहले के समय में जहां घरों में कई बच्चों की गूँज होती थी, वहीँ आज के समय में लोग एक ही बच्चा पैदा करने और उसे पालने का निर्णय ले रहे हैं। उनका मानना है कि एक बच्चा होने में उनके लिए पैरेंटिंग भी आसान हो जाती है और बच्चे को भी पूरा प्रेम मिल पाता है। हांलाकि, यह पूरी तरह से सही नहीं हैं क्योंकि सिंगल चाइल्ड ऐसे में अकेलेपन का शिकार भी हो जाते हैं। इसके लिए जरूरी हैं कि सिंगल चाइल्ड की पेरेंटिंग करते समय माता-पिता कुछ बातों पर विशेष ध्यान दें ताकि बच्चा खुद को अकेला ना महसूस करें। आइए यहां जानते हैं सिंगल चाइल्ड की परवरिश से जुड़े टिप्स।

single child sometimes becomes a victim of loneliness keep these things in mind during upbringing,mates and me,relationship tips

परवरिश में परिवार और दोस्तों की लें मदद

सिंगल चाइल्ड की परवरिश करने में पेरेंट्स को परिवार और दोस्तों की मदद जरूर लेनी चाहिए। अगर आपके पास समय कम रहता है तो बच्चों के लिए परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों से मदद ले सकते हैं। ऐसा करने से आपका बच्चा अकेला पड़ने से बचेगा।

बच्चे को इंडिपेंडेंट बनाने के लिए प्रोत्साहित करें

अगर सिंगल चाइल्ड हो, तो माता-पिता का पूरा अटेंशन उन्हीं पर होता है। ऐसे में बच्चे हर छोटी-छोटी काम के लिए पेरेंट्स पर डिपेंड रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि कम उम्र में ही बच्चों को अपना काम करना सिखाएं, जैसे- बुक्स को सही जगह पर रखना, साफ-सफाई पर ध्यान देना, नहाना, खुद से खाना- ये सारी आदतें बच्चों को छोटी उम्र में ही सिखाएं।

single child sometimes becomes a victim of loneliness keep these things in mind during upbringing,mates and me,relationship tips

दोस्त बनाने में करें मदद

सिंगल चाइल्ड की परवरिश कर रहे हैं, तो उनके दोस्त खुद बनें और दोस्त बनाने में मदद जरूर करें। ऐसा करने से बच्चा अकेला नहीं पड़ेगा और आपके पास समय न होने पर अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर सकता है। हालांकि दोस्त बनाने में उसे अच्छे और बुरे की पहचान करने में मदद जरूर करें।

उनकी सोशल इंटरैक्शन को बढ़ाएं

अकेला बच्चा हमेशा खुद के साथ ही खेलता रहता है और अपनी कल्पनाओं में खोया रहता है। वह बाहरी दुनिया के साथ इंटरैक्ट करने में परेशान हो सकता है, इसलिए समाज में उसका मेल-जोल करवाने की कोशिश की जा सकती है। बच्चा कैसे नए दोस्त बनाए और सोशल सर्कल में किस तरह से बात करे, बच्चे को सिखाया जा सकता है।

single child sometimes becomes a victim of loneliness keep these things in mind during upbringing,mates and me,relationship tips

बच्चे के साथ दोस्ती करें

जरूरत से ज्यादा बिजी रहने वाले और बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग न रखने वाले पेरेंट्स के बच्चे आदत बिगड़ने का खतरा रहता है। बच्चे के दोस्त बनकर अगर आप उसके साथ दोस्त जैसा व्यवहार करेंगे तो इससे उसे अकेलापन महसूस नहीं होगा। ऐसा करने से आपके बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

रोजाना एक दिनचर्या बनाएं

सिंगल चाइल्ड की परवरिश के दौरान हर दिन की दिनचर्या जरूर बनाएं। दिनचर्या फिक्स करने से आप व्यवस्थित तरीके से चीजों को मैनेज कर सकते हैं। इससे आपको समय का ध्यान रहेगा और बच्चे को समय देने की कोशिश कर पाएंगे।

single child sometimes becomes a victim of loneliness keep these things in mind during upbringing,mates and me,relationship tips

बच्चे को अकेला न छोड़ें

बच्चे को अकेले में न छोड़ें, स्कूल के बाद उन्हें किसी एक्टिविटी से जोड़ें, इससे बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं। छोटे-छोटे कामों में भी आप उनसे मदद ले सकते हैं। अगर बच्चे अकेले रहते हैं, तो उनका दिमाग नकारात्मक कामों में उलझ सकता है।

रिलेशनशिप वैल्यू सिखाएं

अगर बच्चे के पास भाई बहन होते हैं, तो वह आपसी रिश्ते की कीमत ज्यादा समझते हैं। अकेला बच्चा यह सब बातें नहीं समझ पाता, इसलिए पैरेंट्स बच्चे को रिश्तों की कदर करना सिखा सकते हैं। इसे शेयरिंग, केयरिंग, जहां जरूरत पड़े वहां समझौता करना आदि बातों के बारे में भी बताना ठीक है।

single child sometimes becomes a victim of loneliness keep these things in mind during upbringing,mates and me,relationship tips

उन्हें अपनी खुद की पहचान बनाने दें

जो बच्चे अकेले होते हैं, उनकी देखभाल और उनके हर काम माता-पिता ही करते हैं, जिससे वह आत्मनिर्भर नहीं बन पाता है। वह हमेशा पैरेंट्स पर ही निर्भर रहने लगता है। ऐसी स्थिति में आपको जहां ज़रूरत पड़े वहां पीछे हट जाना चाहिए, ताकि आपका बच्चा अपनी खुद की पहचान बना पाए। कई बार पेरेंट्स अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए सिंगल चाइल्ड पर बोझ डाल देते हैं, जिससे बच्चे के सपने अधूरे रह जाते हैं। बच्चे को अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए पूरी आजादी दें, ताकि उनके सपने उड़ान भर सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती