न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी कर रहे हैं बच्चे को हॉस्टल भेजने की तैयारी, उन्हें जरूर सिखाएं ये बातें

हर माता-पिता चाहते है कि उनके बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो और वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करे। इसके लिए वे अपने बच्चों को अपने पास रखते हुए अच्छी चीजें सिखाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Feb 2023 8:24:07

क्या आप भी कर रहे हैं बच्चे को हॉस्टल भेजने की तैयारी, उन्हें जरूर सिखाएं ये बातें

हर माता-पिता चाहते है कि उनके बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो और वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करे। इसके लिए वे अपने बच्चों को अपने पास रखते हुए अच्छी चीजें सिखाते हैं। कई पैरेंट्स बच्चों के लिए समय न निकाल पाने की वजह से या फिर उन्हें समय से आत्मनिर्भर बनाने की अपनी कोशिश की वजह से बच्चों को हॉस्टल भेज देते हैं। माता-पिता के लिए बच्चे को अपने से दूर भेजना जितना मुश्किल होता हैं उतना ही बच्चे के लिए हॉस्टल जाना होता हैं। अगर आप भी अपने बच्चे को हॉस्टल भेजने वाले हैं, तो आप कुछ चीजें बच्चों को जरूर सिखाएं, ताकि बच्चे को हॉस्टल में कोई दिक्कत न हो और वह आसानी से हॉस्टल में पढ़ाई कर सके। आइये जानते हैं इन जरूरी बातों के बारे में...

parental tips,parents,child sending to hostel,child care tips in hindi

आत्मनिर्भर बनाएं

अगर आप बच्चे को बांधकर रखते हैं, तो उसके लिए हॉस्टल में रहना मुश्किल हो सकता है। इसलिए आपको अपने बच्चे को इंडिपेंडेंट (आत्मनिर्भर) भी रहने देना चाहिए। इससे उसमें कॉन्फिडेंस लेवल डेवलप होगा, साथ ही वह जिम्मेदारियां लेने के लिए भी तैयार होगा। इसलिए बच्चे के लिए बार-बार रोका-टाकी न करें। उसे कुछ निर्णय खुद से लेने दें, ताकि उसे बोर्डिंग स्कूल में दिक्कत न हो। अगर आप ही बच्चे का हर निर्णय लेंगे, तो इससे उसे बाद में हर जगह पर आपकी जरूरत पड़ सकती है और बोर्डिंग स्कूल में आप बच्चे के साथ नहीं होते हैं।

अनुशासन सिखाएं

हॉस्टल में आपके बच्चे को अपने ज्यादातर काम खुद करने पड़ सकते हैं। ऐसे में बच्चे को हॉस्टल भेजने से पहले थोड़ा डिसिप्लिन जरूर सिखाएं। उसे सुबह बिस्तर छोड़ते ही बेड शीट ठीक करना, अपने कपड़ों, किताबों और स्टेशनरी के सामानों को सही जगह पर रखना सिखाएं। बच्चे में ये आदत होने की वजह से वो अपना सामान खोकर नहीं आएगा। इसके अलावा बच्चे को उसका एक फिक्स शेड्यूल और रूटीन फॉलो करने की आदत डालें।

parental tips,parents,child sending to hostel,child care tips in hindi

पैसे की बचत

बच्चों को पैसे की बचत करना जरुर सिखाना चाहिए। खासकर यदि वह हॉस्टल में पढ़ने के लिए जा रहा है तो यह आदत जरुर सिखाएं। क्योंकि हॉस्टल में बच्चों को पॉकेट मनी मिलती और उसी की मुताबिक ही बच्चों को पैसा खर्च करना होता है। ऐसे में आप उन्हें पैसों की वैल्यू करना सिखाएं, ताकि वह किसी भी तरह की फिजूल खर्ची न कर सके।

टाइम मैनेज करना सिखाएं

हॉस्टल भेजने से पहले बच्चों को टाइम मैनेज करना भी सिखाएं। यदि बच्चे को टाइम मैनेज करना आता होगा तो वह अपनी हॉस्टल लाइफ को आसानी से एन्जॉय कर पाएंगे। उन्हें सुबह उठने में, पढ़ाई करने में भी कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

नए रिश्ते बनाना सिखाएं

सभी बच्चों को खुले विचारों का होना चाहिए। सभी के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। अगर आप बच्चे को हॉस्टल भेज रहे हैं, तो उसे नए रिश्ते बनाना जरूर सिखाएं। अगर आपका बच्चा अकेले रहना पसंद करता है, तो उसे नए दोस्त बनाने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चों को अलग-अलग लोगों से बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे आपका बच्चा हॉस्टल में दोस्तों के साथ आसानी से रह पाएगा। अगर बच्चे सहमा हुआ और अकेला रहने वाला होता है, तो उसे बोर्डिंग स्कूल में दिक्कत हो सकती है। वह अकेलापन महसूस कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत